30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki का पिछले महीने ज़बरदस्त प्रोडक्शन, जानिए कितनी यूनिट्स बनाई

देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने अपने पिछले महीने के प्रोडक्शन आँकड़ों का खुलासा कर दिया है। इस आँकडे को देखकर आपको हैरानी हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 5:01 PM IST

maruti-suzuki.jpg

Maruti Suzuki

कोरोना काल में जहाँ गाड़ियों के प्रोडक्शन की रफ्तार धीमी हो गई, वहीँ कोरोना से मिलने पर यह रफ्तार फिर से ट्रैक पर आ गई है। इसका एक उदाहरण है देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) के पिछले महीने यानि की सितंबर 2022 के प्रोडक्शन के आँकडे। कंपनी ने इस महीने ज़बरदस्त प्रोडक्शन किया है।


कितना हुआ प्रोडक्शन?

मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में पिछले महीने के अपने प्रोडक्शन की जानकारी दी है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने कुल 1,77,468 वाहनों का प्रोडक्शन किया, जिनमें से 1,73,929 पैसेंजर वाहन हैं। यह आँकड़ा कंपनी के अगस्त 2022 में किए गए प्रोडक्शन (1.6 लाख यूनिट्स) से 11% ज़्यादा है।

सबसे बड़ा योगदान

कंपनी ने मिनी और कॉम्पैक्ट कैटेगरी में 1,28,604 वाहनों का प्रोडक्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार ऑल्टो (Alto), वैगन आर (Wagon R), स्विफ्ट (Swift), बलेनो (Baleno), एस-प्रेसो (S-Presso), डिज़ायर (Dezire) और सिलेरियो (Celerio) जैसी गाड़ियों ने कंपनी के ज़बरदस्त प्रोडक्शन में सबसे ज़्यादा योगदान दिया है।


यह भी पढ़ें- Skoda की इस SUV के नए एडिशन की दिखी पहली झलक, जानिए कब दे सकती है मार्केट में दस्तक

प्रोडक्शन में उछाल का कारण

प्रोडक्शन में इस उछाल का सबसे बड़ा कारण फेस्टिव सीज़न। फेस्टिव सीज़न (Festive Season) की वजह से डिमांड में ज़बरदस्त इजाफा होने से प्रोडक्शन में भी ज़बरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki का मार्केट में धूम मचाने का बड़ा प्लान, सरकार भी इसके पक्ष में, जानिए क्या