30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skoda की इस SUV के नए एडिशन की दिखी पहली झलक, जानिए कब दे सकती है मार्केट में दस्तक

स्कोडा की शानदार एसयूवी के नए एडिशन की पहली झलक हाल ही में देश में देखी गई है। ऐसे में इसकी लॉन्किंग को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 4:20 PM IST

skoda_kushaq_anniversary_edition.jpg

Skoda Kushaq Anniversary Edition

यह साल भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल रहा है। इस साल देश में कई नए वाहन लॉन्च हुए हैं। पर अभी भी यह साल खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी इस साल में कई नए वाहन लॉन्च होने की संभावना है। इन्हीं में से एक है स्कोडा (Skoda) की शानदार एसयूवी कुशाक (Kushaq) का नया एनिवर्सरी एडिशन (Anniversary Edition), जिसकी पहली झलक हाल ही में पहली बार देश में देखी गई है।


कब हो सकती है लॉन्च?

हालांकि कंपनी ने अब तक इस नई मिड साइज़ एसयूवी के लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। पर एक रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन को आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सक़ता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki का मार्केट में धूम मचाने का बड़ा प्लान, सरकार भी इसके पक्ष में, जानिए क्या

डिज़ाइन और फीचर्स

स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन को दो कलर ऑप्शंस कैंडी वाइट और कार्बन स्टील में पेश किया जाएगा। डिज़ाइन की बात करें, तो इस नए एडिशन में स्टैंडर्ड वर्ज़न की तुलना में साइड क्लैडिंग पर सिल्वर इन्सर्ट्स, डोर एज गार्ड और सी-पिलर पर 'एनिवर्सरी एडिशन' डेकल देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स, LED हेडलैम्प्स, स्प्लिट टेल लैम्प्स भी मिलेंगे। फीचर्स की बात करें, तो टॉप स्टाइल वैरिएंट की ही तरह इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, हीटर, रिमोट ट्रंक ओपनर, एक्सेसरी पावर आउटलेट, सीट लंबर सपोर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, कीलैस एंट्री और दूसरे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।


इंजन और ट्रांसमिशन

रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर के टीएसआई इंजन ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स भी मिलेगा।

कितनी कीमत पड़ सकती है चुकानी?

रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन को खरीदने के लिए स्टैंडर्ड वर्ज़न से 20-30,000 रुपये ज़्यादा खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड वर्ज़न की शुरुआती कीमत 11.29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Honda का भारतीय मार्केट के लिए बड़ा प्लान, पेट्रोल-डीज़ल की झंझट से मिलेगा छुटकारा