कार

अब नहीं होगी Hyundai-Kia की कारों मे पेट्रोल भरवाने की जरूरत, धूप में खड़ी करो और जितना मर्जी चलाओ

किया मोटर्स ( Kia Motors ) अपनी कारों में सोलर पैनल्स लगाने पर काम कर रही है और जल्द ही इस योजना को कारों पर भी देखा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 9:57 AM IST
Kia Motors
अब नहीं होगी Hyundai-Kia की कारों मे पेट्रोल भरवाने की जरूरत, धूप में खड़ी करो और जितना मर्जी चलाओ

साउथ कोरिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी किया मोटर्स kia Motors अपनी कारों में सोलर पैनल्स लगाने पर काम कर रही है। जल्द ही इस योजना को कारों पर भी देखा जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये टेक्नोलॉजी और किस प्रकार से ये काम कर सकती है।

फिलहाल इस तकनीक को भारत में लाने के बारे में कोई भी प्लान नहीं है, लेकिन भविष्य में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ऐसा किया जा सकता है। किया मोटर्स हुंडई की ही एक कंपनी है जो कि अपनी नई कारों की रूफ पर सोलर पैनल लगाने के बारे में विचार कर रही है। ये दोनों कंपनियां मिलकर सोलर रूफ चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इसके जरिए फ्यूल एफिशिएंसी, फ्यूल एफिशिएंसी और ट्रैवलिंग रेंज को बढ़ाया जाएगा। 2019 से अाने वाली कारों में इस तकनीक को इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा होगा। फिलहाल हुंडई 3 प्रकार के सोलर रूफ चार्जिंग सिस्टम बनाने पर काम कर रही है।

पहला प्रकार
सोलर रूफ को हाइब्रिड वाहनों में लगाने के लिए तैयार किया जाएगा। इस सिस्टम को तैयार करने और इसके स्ट्रक्चर को बनाने के लिए सिलिकॉन सोलर पैनल इस्तेमाल किए जाएंगे और उसके बाद उन्हें कार की रूफ पर लगाया जाएगा।

दूसरा प्रकार
इस सोलर पैनल को इंटरनल कंबशन इंजन में लगाने लायक बनाया जाएगा और ये सेमी ट्रांसपेरेंट यूनिट होगा, इसे पैनोरमिक सनरूफ में लगाया जाएगा। इस सिस्टम के जरिए वाहन की बैटरी चार्ज करने में मदद होगी और सीओ2 एमिशन भी कम होगा।

तीसरा प्रकार
बैटरी से चलने वाले वाहनों में लगने लायक फाइनल जनरेशन ऑफ सोलर रूफ को डिजाइन किया जाएगा।

इस सिस्टम के जरिए वाहनों की रेंज बढ़ जाएगी और वातावरण में प्रदूषण की मात्रा भी कम होने लगेगी। हुंडई और किया ने ये नहीं बताया कि इस तकनीक को भारत में कब तक लाया जाएगा। फिलहाल कंपनी इस प्रकार का कोई भी हाईब्रिड वाहन भारत में लॉन्च नहीं कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2018, 9:57 AM IST
Published on: