कार

जीप और थार को धूल चटाएगी ये धाकड़ कार, लुक ऐसा कि हमर को भी भूल जाएंगे

मारुति सुजुकी जिप्सी पर बेस्ड इस एसयूवी जिम्नी का इंतजार ये लोग लंबे समय से कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 3:26 PM IST
suzuki jimny
जीप और थार को धूल चटाएगी ये धाकड़ कार, लुक ऐसा कि हमर को भी भूल जाएंगे

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी की बेहतरीन एसयूवी जिम्नी भारत में बिकने वाली दमदार एसयूवी को टक्कर देने वाली है। हाल ही में इस एसयूवी को पेरिस मोटर शो में पेश किया गया है। मारुति सुजुकी जिप्सी पर बेस्ड इस एसयूवी का इंतजार ये लोग लंबे समय से कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में1.5 सीसी का 4 सिलेंडर का इंजन दिया गया है और 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में अच्छा माइलेज देगी। इसमें डीजल इंजन दिया जाएगा या नहीं इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। देखने से लग रहा है कि इसमें अधिकतर हैवी प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।

फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये पता चल रहा है कि इसकी लॉन्चिंग अगले साल यानी 2019 के बीच में हो सकती है। ये सुजुकी जिम्नी फोर्थ जेनरेशन कार है। इसको आॅन रोड चलाया जाए या फिर आॅफ रोड चलाया जाए इसका परफॉर्मेंस सभी जगह के लिए बेहतरीन ही होगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इसमें पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, दो फोल्डिंग रियर सीट्स और 15 इंच के एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन डिटेक्शन, 6 एयरबैग्स, लेन असिस्ट सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के समय ही पता चल पाएगी।

Published on: