26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 कंपनियों और अरबों की संपत्ति का मालिक है ये सांसद, इनका कार कलेक्शन देखकर उड़ जाएंगे होश

आज हम आपको पूर्व शहरी विकास मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के लोकसभा सांसद कमल नाथ के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 18 Nov 2018, 12:47 PM IST

car collection

23 कंपनियों और अरबों की संपत्ति का मालिक है ये सांसद, इनका कार कलेक्शन देखकर उड़ जाएंगे होश

आज भारत के जाने-माने राजनेता, पूर्व शहरी विकास मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के लोकसभा सांसद कमलनाथ का 72वां जन्मदिन है। 18 नवम्बर, 1946 को कानपुर में जन्में कमलनाथ 16 वीं लोकसभा के भारत और सबसे लंबे समय तक सेवारत सदस्य हैं। वर्तमान में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कमलनाथ इन कारों में चलते हैं। आज हम आपको कमल नाथ के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 169 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 13 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम, शानदार इंटीरियर, पावर विंडो, एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एसी, ऑटोमैटिक क्लाइमेटं कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो ये एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।

टोयोटा कैमरी ( Toyota Camry )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा कैमरी में 2494 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 157 बीएचपी की पावर और 213 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 19.16 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये कार 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 10.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 37 लाख रुपये है।