कार

महंगी स्पोर्ट्स कारों को टक्कर देगी ये देसी कार, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

टाटा मोटर्स की नई और बेहतरीन कार टाटा 45एक्स ( Tata 45X ) हाल ही में टेस्टिंग के दौरान तमिलनाडु के ऊटी में देखी गई है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 10:59 AM IST
Tata 45X
महंगी स्पोर्ट्स कारों को टक्कर देगी ये देसी कार, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

भारत की मशहूर कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में जल्द ही अपनी बेहतरीन कार टाटा 45एक्स ( Tata 45X ) लेकर आ रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान तमिलनाडु के ऊटी में देखा गया है। इस कार की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं, जिससे पता चल रहा है कि ये कार कैसी हो सकती है। किफायती कार बनाने के लिए मशहूर टाटा मोटर्स की ये कार अगले साल यानी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा 45एक्स में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन 110 पीएस की पावर जनरेट कर सकते हैं। ये दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबक्स के विकल्प के साथ आएंगे। टाटा 45एक्स टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह ढकी हुई थी, लेकिन फिर इसके बहुत से फीचर्स और लुक के बारे में पता चल गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल्स वाली स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग व्हील पर सिल्वर फिनिश, 8 स्पीकर हार्मन ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल विंग मिरर्स और लग्जरी इंटीरियर दिया जाएगा। डिजाइन की बात की जाए तो ये कारनई इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन फिलोसॉफी वाली होगी और फ्रंट लुक काफी शानदार है। इसमें प्रोजेक्टर लैम्प्स, एलईडी डीआरएल, स्लीकर हेडलैम्प्स, बड़ा एयरडैम, शार्प लुकिंग फॉग लाइट्स, 4 स्पोक एलॉय व्हील जैसी चीजें दी जाएंगी।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 9 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

Published on: