कार

Tata Motors ने लॉन्च किया Nexon XT Plus वेरिएंट, पेट्रोल और डीजल इंजन का मिलेगा ऑप्शन

Nexon XT Plus हुआ भारत में लॉन्च पेट्रोल और डीजल इंजन का मिलेगा ऑप्शन स्टाइल के साथ हाईटेक सेफ्टी फीचर्स से है लैस
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 11:42 AM IST
Nexon XT Plus

नई दिल्ली:Tata Motors की सबसे सस्ती और पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon का एक नया वेरिएंट नेक्सॉन एक्सटी प्लस मार्केट में लॉन्च हो चुका है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार की बढ़ती पॉपुलरिटी को देखते हुए इस वेरिएंट को लॉन्च करने का फैसला लिया है। ये कार बेहद हाईटेक होने के साथ ही पॉपुलर है जिसे खरीदने में ग्राहक जबरदस्त रुचि दिखा रहे हैं।

आपको बता दें कि Tata Nexon XT+ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से पेट्रोल या फिर डीजल मॉडल को चुन सकते हैं। एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी टेललाइट्स, रूफ रेल्स और पावर फोल्डिंग आउट साइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM) दिए गए हैं।

इंजन

आपको बता दें कि नेक्सॉन में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है है। ये इंजन 108 bhp का मैक्सिमम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का इंजन दिया गया है, जो 108 bhp का पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

फीचर्स

टाटा नेक्सॉन एक्सटी प्लस में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 8-स्पीकर्स के साथ हार्मन-कार्डन कनेक्टनेक्स्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

सेफ्टी फीचर्स

नेक्सॉन एक्सटी प्लस में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सेफ्टी सीट ऐंकर्स दिया गया है।

कीमत

कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत 8.02 लाख और 8.87 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि नेक्सॉन के XT वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

Published on: