टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4-लीटर डीजल इंजन है, जो 150 PS का पावर और 343 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलेगा। कंपनी ने ऑफिशल वेबसाइट पर नई इनोवा क्रिस्टा को प्राइस लिस्ट में अपडेट कर दिया है, लेकिन अभी इस वेरियंट को ब्रोशर में अपडेट नहीं किया गया है।