Tata Motors Sales In February 2023: फरवरी यानि की साल का दूसरा महीना अब खत्म हो चुका है। इसी के साथ फरवरी में देश में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स ने पिछले महीने शानदार सेल्स करते हुए एक बार फिर कमाल कर दिखाया है।
देश के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने 2022 के भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट (Indian Automobile Market) के लिए शानदार साल होने के बाद यह बात साफ कर दी थी कि 2023 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए और भी ज़्यादा बेहतरीन हो सकता है। जनवरी में यह बात सच होती नज़र भी दिखाई दी और अब फरवरी में भी ऐसा ही ट्रेंड नज़र आया है। फरवरी यानि की साल का दूसरा महीना अब खत्म हो चुका है और इसके साथ ही इस महीने में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक बार फिर भारतीय मार्केट में कमाल कर दिखाया है।
बेची इतने हज़ार गाड़ियाँ....
फरवरी की कार सेल्स रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स ने पिछले महीने देश में 42,862 गाड़ियाँ बेची। यह आंकड़ा सिर्फ पैसेंजर गाड़ियों का है, जिसमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल्स भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Kia EV6 ने डिज़ाइन और स्टाइल के मामले में जीता बड़ा अवॉर्ड, जानिए क्या है खास
सेल्स में हुई बेहतरीन ग्रोथ
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने देश में 42,862 गाड़ियाँ बेचते हुए सेल्स में ग्रोथ भी दर्ज की। कंपनी ने फरवरी 2022 में देश में 39,981 गाड़ियाँ बेची थी। ऐसे में फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर कंपनी को सेल्स में 7.2% की बेहतरीन ग्रोथ (बढ़ोत्तरी) देखने को मिली है।
कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स भी रही बेहतरीन
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के मार्केट में भी एक्टिव है। कंपनी ने पिछले महीने देश में 35,144 कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स की। वहीं फरवरी 2022 में कंपनी ने देश में 33,894 कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स की थी। ऐसे में फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर कंपनी को देश में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में 3.68% की ग्रोथ देखने को मिली है।
टोटल डोमेस्टिक सेल्स भी रही कमाल की
पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स की टोटल डोमेस्टिक सेल्स की बात करें, तो टाटा मोटर्स ने फरवरी 2023 में देश में टोटल 78,006 व्हीकल्स की सेल्स की। कंपनी की फरवरी 2022 में देश में टोटल व्हीकल्स सेल्स 73,875 यूनिट्स थी। ऐसे में फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर कंपनी को टोटल डोमेस्टिक सेल्स में 5.59% की ग्रोथ देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें- Driving Licence के लिए अब नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर, घर बैठे ही ऑनलाइन बन सकेगा! जानिए आसान स्टेप्स