कार

साल के पहले महीने में Tata Motors की धूम, बेची इतनी हज़ार गाड़ियाँ..

Tata Motors Sales In January 2023: साल का पहला महीना अब खत्म हो चुका है। जनवरी के खत्म होते ही जनवरी में कार सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में धूम मचाते हुए शानदार सेल्स की है।

2 min read
Tata Cars

2023 का पहला महीना यानि की जनवरी कल खत्म हो गया है और आज से फरवरी शुरू हो गया है। 2023 के शुरू होने से भी पहले इसे भारत में ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बेहतरीन साल माना जा रहा था। ऐसे में सभी की नज़रें भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट पर टिकी हुई हैं। साल के पहले महीने के खत्म होने के साथ ही इस महीने में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी में मार्केट में धूम मचाते हुए शानदार सेल्स की।

बेची इतनी हज़ार गाड़ियाँ..

जनवरी की कार सेल्स रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स ने पिछले महीने देश में 81,069 गाड़ियाँ बेची। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपनी कई गाड़ियों पर ज़बरदस्त ऑफर्स दिए, जिसका फायदा कंपनी को साफ तौर पर मिला।


यह भी पढ़ें- इस शहर में आज से बंद हुई Uber-Ola की Cab सर्विस, जानिए वजह

सेल्स में हुई बेहतरीन ग्रोथ


टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 81,069 गाड़ियाँ बेचते हुए सेल्स में ग्रोथ भी दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2022 में 76,210 गाड़ियाँ बेची थी। ऐसे में जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को सेल्स में 6.4% की बेहतरीन ग्रोथ (बढ़ोत्तरी) देखने को मिली है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स ने भी मचाई धूम

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स ने भी पिछले महीने सेल्स के मामले में भारतीय मार्केट में धूम मचाई है कंपनी ने जनवरी 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स की 48,289 यूनिट्स बेची। अगर जनवरी 2022 से तुलना की जाएं, तो पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स की 40,942 यूनिट्स बेची थी। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स के मामले में टाटा मोटर्स को जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईयर टू ईयर बेसिस पर सेल्स में करीब 18% की ग्रोथ देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- Hyundai की बेहतरीन हैचबैक i20 हुई महंगी, देखें सभी वैरिएंट्स की नई कीमतें

Published on:
01 Feb 2023 05:27 pm
Also Read
View All