कार

टाटा ने पेश किया इस सस्ती SUV का नया अवतार, देखकर दंग रह जाएंगे आप

आपको बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल का नाम Tata Nexon Kraz रखा है। यह एडीशन बेहद ही ख़ास है साथ ही इसकी कीमत भी किसी अन्य SUV कार से बेहद कम है।
2 min read
Sep 06, 2018
tata nexon kraz
टाटा ने पेश किया इस सस्ती SUV का नया अवतार, देखकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अपनी पहली ऐनिवर्सरी के मौके पर अपनी स्मार्ट नेक्सॉन कार का नया अवतार लॉन्च किया है। ये मॉडल इस कार का लिमिटेड एडिशन होगा ऐसे में इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल का नाम tata nexon Kraz रखा है। यह एडीशन बेहद ही ख़ास है साथ ही इसकी कीमत भी किसी अन्य SUV कार से बेहद कम है।

Tata Nexon Kraz में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5-litre रेवोटॉर्क डीजल इंजन होंगे। दोनों ही इंजनों को ऐसे ट्यून किया गया है कि ये 108 बीएचपी का पावर जेनरेट करेंगे। आपको बता दें कि भारत में नेक्सॉन Karz की बिक्री भी शुरू कर दी गयी है। नेक्सॉन एक ऐसे कार है जिसके 4000 यूनिट्स कंपनी हर महीने बेचती है। इस कार के दो वैरियंट Kraz और Kraz+ ग्राहकों के सामने पेश किए गए हैं जिनमें से ग्राहक अपनी पसंद का खरीद सकते हैं।

इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 7.14 लाख रुपये से शुरू होगी वहीं इसका डीजल मॉडल की कीमत 8.07 लाख रुपये से शुरू होगी। इस नए एडिशन में कार के इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कार के नए मॉडल में 4 स्पीकर इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि हर्मन का होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स आदि फीचर्स से लैस होंगे।

Published on:
06 Sept 2018 03:04 pm