कार

‘Made in India’ Safest Car : देश की 5 सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में छाई Tata और Mahindra की गाड़ियां, Global NCAP ने दी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Global NCAP ने सुरक्षित कारों की सूची जारी की है, जिसमें टाटा और महिंद्रा की 5 गाड़ियां टॉप 5 पर काबिज हैं। आइए एक नजर डालते हैं, देश की Top 5 Safest गाड़ियों पर :

3 min read
'Made in India' Safest Car

Top 5 Safest 'Made in India' Car : भारत में सुरक्षित वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) ने साल 2014 में #SaferCarsForIndia अभियान की शुरुआत की। यह प्रोजेक्ट ग्राहकों पर गहरा प्रभाव डालने में कामयाब रहा, और आज हर कार खरीदार सुरक्षा रेटिंग पर विचार करने के बाद ही अपनी कार चुनता है। ना सिर्फ ग्राहक बल्कि कार निर्माताओं ने भी सुरक्षित कारों की तरफ अपना ध्यान लगाया। और देश में 5-स्टार रेटिंग कारोंं की ब्रिकी का सिलसिला शुरू हो गया। फिलहाल, ग्लोबल एनसीएपी ने भारत की टॉप 5 सुरक्षित कारों की लिस्ट जारी की है। आइए विस्तार से बताते हैं, इनकी डिटेल।


Mahindra Xuv700


Mahindra XUV700 का नवंबर 2021 में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट किया गया। इस SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए फोर स्टार स्कोर किया, जिसमें 17 में से 16.03 पॉइंट और 49 में से 41.66 पॉइंट थे। इतना ही नहीं महिंद्रा की यह कार अपने सेगमेंट की इकलौती कार है, जिसे 5 स्टार रेटिंग से नवाजा गया। Mahindra XUV700 की कीमत 12.95 लाख रुपये से शुरू होकर 23.79 लाख रुपये तक जाती है।


Tata Punch


टाटा पंच ब्रांड का तीसरा मॉडल है, जिसे ग्लोबल एनसीएपी में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार से सम्मानित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने वयस्क9Adult) यात्रियों के लिए 17 में से 16.45 अंक हासिल किए, जो कि देश में किसी भी कार द्वारा हासिल किया गया हाई स्कोर है। पंच ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 40.89 अंक हासिल किए हैं। यह मिनी एसयूवी डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक अवे कंट्रोल, ईबीडी, एबीएस, हाई स्पीड अलर्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ आती है। जिसकी शुरुआती कीमत 5.67 लाख रुपये तय की गई है।

Mahindra Xuv300

Mahindra XUV300 ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, इस मेड-इन-इंडिया एसयूवी ने वयस्कों (Adult) और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्रमशः 17 में से 16.42 अंक और 49 में से 37.44 अंक प्राप्त किए। XUV300 के स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में डुअल एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, EBD के साथ ABS, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, चारों पहियों के लिए Disc Brake, फ्रंट सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और पैसेंजर एयरबैग डिएक्टिवेशन स्विच शामिल हैं, और इस कार की शुरुआती कीमत 8.16 लाख रुपये से शुरू होती है।


Tata Altroz



अल्ट्रोज 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली टाटा की दूसरी कार है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। हालांकि यह हैचबैक चाइल्ड सेफ्टी के मामले में पंच से पीछे है। टाटा अल्ट्रोज के स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में दो एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, आगे की सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट माउंट शामिल हैं। हालांकि इसके टॉप वैरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा और फ्रंट और रियर फॉग लैंप जैसे फीचर भी मिलते हैं। कीमत की बात करें तो इस कार की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये तय की गई है।

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन पहली मेड-इन-इंडिया कार है, जिसे Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। हालांकि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को शुरुआत में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। लेकिन बाद में कंपनी ने इसके मॉडल को अपडेट किया और इसे टेस्ट के लिए दोबारा भेजा। जिसमें इसे 5-स्टार रेटिंग मिली। Nexon की चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग 3 स्टार है, वहीं इसके सभी वेरिएंट में दो एयरबैग, ABS और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर पेश किए जाते हैं। नेक्सॉन की कीमत 7.42 लाख रुपये तय की गई है।


Updated on:
14 Apr 2022 10:17 am
Published on:
14 Apr 2022 09:55 am
Also Read
View All