
नई दिल्ली: भारत में वैसे तो कई सारी ऑटोमैटिक कारें हैं जिनमें आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं, लेकिन ये कारें इतनी ज्यादा महंगी हैं कि लोग इन्हें खरीद नहीं पाते हैं और ऐसे में लोगों का सस्ती ऑटोमैटिक कार खरीदने का सपना पूरा नहीं हो पाता है। अगर आप भी ज्यादा कीमत की वजह से ऑटोमैटिक कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी 4 AMT कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही सस्ती हैं।
टाटा जेनएक्स नैनो XMA
टाटा की नैनो बेहद ही सस्ती कार है और लोगों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। आपको बता दें कि नैनो XMA AMT में 624 सीसी का 2 सिलिंडर वाला इंजन लगा हुई है जो 5500 RPM पर 38 PS की पावर जेनरेट करता है। ऐसे में ये ऑटोमैटिक कार आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। इस कार की कीमत 2 लाख 87 हजार रुपये है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10
मारुती की आल्टो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है क्योंकि इसमें कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि Alto K10 एक ऑटोमैटिक कार है जिसकी कीमत 4.05 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है, इस कार में आपको 998 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन मिलता है जो 90nm की टॉर्क पर 68PS की पावर जेनरेट करता है।
मारुति सुजुकी वैगनआर VXi
वैगनआर के AMT वैरियंट को आप 4.82 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं। ये कार ऑटोमैटिक होने के साथ स्टाइलिश भी है साथ ही इसमें बहुत सारे फीचर्स भी दिए गए हैं।
निसान माइक्रा XL
निसान माइक्रा AMT की कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। यह कार ऑटोमैटिक कारों के हिसाब से बिलकुल परफेक्ट है।