कार

नवंबर माह में बंपर डिस्काउंट और इन बड़े ऑफर्स के साथ मिल रही हैं ये कारें

हम आपको भारत की पांच बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर इस नवंबर माह में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 10:33 AM IST
car
नवंबर माह में बंपर डिस्काउंट और इन बड़े ऑफर्स के साथ मिल रही हैं ये कारें

आप एक ऐसी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं जो कि कीमत में किफायती होने के साथ-साथ माइलेज में भी बेहतरीन हो तो हम आपको भारत की पांच बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर इस नवंबर माह में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये कारें...

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 ( maruti suzuki alto 800 )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 में 796 सीसी का 12-वी एफ8डी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 47.3 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज देती है। वहीं ये कार सीएनजी में 32.44 किमी का दमदार माइलेज देती है। इस कार की खरीद पर 30 हजार का नकद और 30 हजार का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

मारुति सुजुकी बलेनो ( Maruti Suzuki Baleno )
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इस कार का माइलेज 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.45 लाख रुपये से 8.44 लाख रुपये तक है। इस कार की खरीद पर 10 हजार का नकद और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

होंडा अमेज ( honda amaze )
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा अमेज में 1498 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया है जो कि 78 बीएचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार मात्र 17 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार प्रति लीटर में 27.4 किमी का दमदार माइलेज देती है। इस कार के साथ चौथे और पांचवें साल के लिए एक्स्ट्रा वॉरंटी मिल रही है।

होडा जैज ( Honda Jazz )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1498 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 98.6 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार 27.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.25 लाख से शुरू होती है। इस कार की खरीद पर पहले साल का इंश्योरेंस और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसी के साथ जैज डीजल वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।

Published on: