26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लैंड रोवर को टक्कर देती है ये सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2018, 3:34 PM IST

Hyundai creta

लैंड रोवर को टक्कर देती है ये सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत में इस समय कॉम्पैक्ट एसयूवी का दौर चल रहा है और इस दौर में बड़ी एसयूवी से ज्यादा इन कारों को ही खरीदा जा रहा है। अगर आप भी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत में इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस एसयूवी में ऐसी क्या खासियतें हैं जो इसे इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- फीचर्स में सुपरकारों से भी आगे है Kawasaki की ये Bike, मात्र डेढ़ लाख रुपये में हो जाएगी आपकी

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1591 सीसी का 16-वी वीटीवीटी इंजन दिया जा सकता है जो कि 121.3 बीएचपी की पावर और 151 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। डीजल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1582 सीसी का 16-वी सीआरडीआई इंजन दिया जा सकता है जो कि 126.2 बीएचपी की पावर और 259.87 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 ये एसयूवी प्रति लीटर में 22.1 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी 6 स्पीड गियर मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

ये भी पढ़ें- दीपिका नहीं बल्कि ये है रणवीर सिंह का असली प्यार, जब मिलता है मौका साथ बिताते हैं वक्त

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, एसी, टच स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम विद स्पीकर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिया जा सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, एयरबैग्स, स्मार्ट की बैंड और ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.44 लाख से 15.04 लाख रुपये तक है।