26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका नहीं बल्कि ये है रणवीर सिंह का असली प्यार, जब मिलता है मौका साथ बिताते हैं वक्त

आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रणवीर बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उन कारों में चलते हुए नजर आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 16 Nov 2018, 2:40 PM IST

Aston Martin Rapid S

दीपिका के साथ-साथ इनके भी दीवाने हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणवीर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो कि अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये बात तो पूरी दुनिया जान गई है कि रणवीर दीपिका से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रणवीर बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उन कारों में चलते हुए नजर आते हैं।

एस्टन मार्टिन रैपिड एस ( Aston Martin Rapid S )
इंजन और पावर की बात की जाए तो एस्टन मार्टिन रैपिड एस में 6.0 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है जो कि 552 बीएचपी की पावर और 630 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 2 सीट वाली ये कार 327 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास ( Mercedes Benz E-class )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास में 3982 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 603.46 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 18 किमी की दूरी तय कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो ( toyota land cruiser prado )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में 3-लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 170 बीएचपी की पावर करता है। टोयोटा की ये दमदार एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की कीमत लगभग 93 लाख रुपये है।

जगुआर एक्सजेएल ( Jaguar XJL )
इंजन और पावर की बात की जाए तो जगुआर एक्सजेएल में 2993 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये और नंबर प्लेट की कीमत अलग से है।