26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मामले में पुरानी जावा से कई गुना ज्यादा स्टाइलिश और एंडवास है नई Jawa Bike

लंबे समय के बाद भारत में जावा मोटरसाइकिल ( Jawa Motorcycles ) ने वापसी की है और आज हम पुरानी जावा और नई जावा के बीच का अंतर देखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 16 Nov 2018, 11:34 AM IST

Jawa Motorcycles

इस मामले में पुरानी जावा से कई गुना ज्यादा स्टाइलिश और एंडवास है नई Jawa Bike

जावा मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी दो नई बाइक्स Jawa और Jawa Forty Two को लॉन्च कर दिया है। जावा मोटरसाइकिल ( Jawa Motorcycles ) का इंतजार भारत में लंबे समय से किया जा रहा है और अब जाकर ये इंतजार खत्म हो गया है। एक दौर था जब जावा बाइक्स का राज पूरे भारत में चलता था और जावा यजदी भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाली बाइक थी। आम लोगों से लेकर फिल्मों तक में इस बाइक का इस्तेमाल खूब किया जाता था, लेकिन किसी कारणवश भारत में ये कंपनी आगे अपने व्यापार को बढ़ा नहीं पाई और ये कंपनी बंद हो गई। आज हम यहां नई जावा बाइक और पुरानी जावा बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करेंगे।

इंजन और पावर की बात की जाए तो इन दोनों बाइक्स में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 27 एचपी की पावर और 28 न्‍यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस इंजन वाली ये बाइक्स BS VI मानक के अनुकूल हैं। जावा की पुरानी बाइक में भी दो साइलेंसर दिए गए थे और नई बाइक में भी दो साइलेंसर दिए गए हैं। पुरानी बाइक में 250 सीसी का इंजन दिया गया था।

फीचर्स और लुक
जावा की ये दोनों बाइक्स 300 सीसी वाली हैं जो कि रेट्रो स्टाइल्ड क्रूजर बाइक हैं। इन दोनों बाइक्स में फ्यूल टैंक पर ड्यूल टोन क्रोम फिनिश और फ्लैट सैडल दिया गया है। पहले की तरह रेट्रो लुक वाली इस बाइक में सीट्स का डिजाइन पहले जैसा ही है। पुरानी बाइक में एनालॉग मीटर क्लस्टर था, लेकिन नई बाइक में डिजिटल मीटर क्लस्टर है। नई बाइक में सस्पेंशन पुरानी जावा के जैसे हैं, लेकिन इन्हें नए की तरह ट्यून किया गया है। पुरानी जावा में हैवी मडगार्ड्स दिए गए थे और नई में भी यही दिए गए हैं।