26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda ने बंद किया इस कार का प्रोडक्शन, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपनी बेहतरीन कार ब्रियो का प्रोडक्शन बंद कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2018, 12:38 PM IST

honda brio

Honda ने बंद किया इस कार का प्रोडक्शन, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपनी बेहतरीन कार ब्रियो का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 2 माह से कंपनी ने ब्रियो का प्रोडक्शन काफी कम किया है और ये सब बाजार में इस कार की घटती डिमांड को देखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ें- फीचर्स में सुपरकारों से भी आगे है Kawasaki की ये Bike, मात्र डेढ़ लाख रुपये में हो जाएगी आपकी

मिली जानकारी के अनुसार, इस साल अगस्त में इस कार की 120 यूनिट्स ही तैयार की गई और सिंतबर माह में तो सिर्फ 102 यूनिट्स ही तैयार की गई। इसी के साथ इस कार का नया जनरेशन मॉडल आएगा या नहीं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा भी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- दीपिका नहीं बल्कि ये है रणवीर सिंह का असली प्यार, जब मिलता है मौका साथ बिताते हैं वक्त

भारत में होंडा ब्रियो सितंबर, 2011 में लॉन्च की गई थी, लेकिन कई सालों के बावजूद भारत में इस कार की डिमांड कुछ खास नहीं हुई। होंडा ब्रियो को 2016 में अपडेट भी किया गया था, लेकिन उसके बाद भी डिमांड कुछ खास नहीं बढ़ पाई। कंपनी होंडा ब्रियो की घरैलू बिक्री में बहुत ज्यादा गिरावट देखी और जिसके बाद ये कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- Mercedes की नई कार के आगे Rolls Royce का लुक भी लगेगा फीका, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इस साल जुलाई में 183 यूनिट्स, अगस्त में 157 यूनिट्स और सितंबर में सिर्फ 64 यूनिट्स ही बिकीं। होंडा ब्रियो इस समय देश की सबसे ज्यादा कम बिकने वाली कार बन गई थी। होंडा कंपनी इस कार के साथ भारत में प्रत्येक माह सबसे ज्यादा बिकने वाले सेग्मेंट से बाहर हो जाएगा। छोटी हैचबैक सेग्मेंट में 35 हजार यूनिट्स की प्रत्येक माह बिकती हैं। इस सेग्मेंट में मारुति सुजुकी ऑल्टो पिछले 10 सालों से शीर्ष पर है।