कार

सिर्फ ढाई लाख में मिल रही है ये शानदार कार, 23 kmpl का माइलेज और ये दमदार फीचर्स

रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) में 999 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 10:17 AM IST
Renault Kwid
सिर्फ ढाई लाख में मिल रही है ये शानदार कार, 23 kmpl का माइलेज और ये दमदार फीचर्स

फ्रांस की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट की सबसे सस्ती कार क्विड (Renault Kwid) जब से भारत में लॉन्च हुई है तब से भारत में सस्ती कार बनाने वाली कंपनियों को बहुत ज्यादा टक्कर मिल रही है। या यूं कह लीजिए कि भारत की सबसे ज्यादा सस्ती माने जाने वाली कार मारुति सुजुकी की ऑल्टो भी इससे पीछे छूट रही है। आइए जानते हैं क्या है इस कार में खास जो इसे भारत में इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

यह है कार के फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7 इंच का टचस्क्रीन मीडिया नैविगेशन सिस्टम, रेडियो स्पीड से वॉल्यूम कंट्रोल और वन टच लेन चेंज इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 999 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार है।

अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 155 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 23.01 किमी का दमदार माइलेज देती है। ये कार सिर्फ 13.09 में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस कार में 28 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कलर्स की बात की जाए तो ये कार ग्रे, सिल्वर, लाल, ब्रॉउन और सफेद रंग में उपलब्ध है।

कीमत
भारत में अगर एक मध्यम वर्गीय परिवार जब कार खरीदने जाता है तो सबसे पहले कीमत के बारे में विचार करता है। इस कार की कीमत इतनी ज्यादा कम है कि किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार को ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं होगी। अब बात करते हैं कीमत कि तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये है।

Published on: