8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने Scooter में लगाएं ये छोटी सी Kit, 100 km से ज्यादा देगा माइलेज

जो पुराना स्कूटर कभी 50 किमी का माइलेज देता था, वही स्कूटर इस किट को लगाने के बाद 100 किमी से भी ज्यादा का माइलेज देना शुरू कर देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:07 PM IST

scooter

पुराने Scooter में लगाएं ये छोटी सी Kit, 100 km से ज्यादा देगा माइलेज

जब भी लोग स्कूटर खरीदते हैं तो उनको ये डर रहता है कि कहीं उसका माइलेज बाइक के मुकाबले कम तो नहीं होगा। आज के समय में पेट्रोल के दाम जिस कदर बढ़ते जा रहे हैं तो मध्यम वर्गीय परिवारे के लिए ऐसा सोचना भी लाजमी है। अगर आप भी कोई नया स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं या आपका पुराना स्कूटर भी ठीक से माइलेज नहीं दे रहा है तो अब आपको इसके लिए बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको स्कूटर के माइलेज को डबल से भी ज्यादा करने का अचूक तरीका बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यहां सिर्फ 50 हजार रुपये में मिल रही है बुलेट, खरीद कर आप भी भरिए फर्राटा

जैसे आप होंडा एक्टिवा चलाते हैं और उसका माइलेज उतना भी नहीं मिल रहा है, जितना कंपनी ने दावा किया था तो ये खबर आपको बहुत ज्यादा राहत देने वाली है या ये कह सकते हैं कि ये खबर आपके लिए खुशियों की बहार लेके आ रही है। टेक्नोलॉजी के इस युग में ऐसा कुछ नहीं है जो नामुमकिन हो, जो पुराना स्कूटर पहले कभी 40-50 किमी का माइलेज दिया करता था अब वही स्कूटर 100 किमी से भी ज्यादा का माइलेज देना शुरू कर देगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, कोई जादू की छड़ी थोड़ी है जिसे घुमाया और सारा काम हो गया है।

ये भी पढ़ें- भारत की पहली 'देसी' सुपरकार के आगे लैंबोर्गिनी और फरारी भी हो जाएंगी फेल, जानें कब होगी लॉन्च

जनाब हम आपको कोई जादू की छड़ी नहीं दे रहे हैं बल्कि हम आपको अपने पुराने स्कूटर में सीएनजी किट लगवाने के लिए कह रहे हैं। इस तरह से आप कम खर्च में स्कूटर को ज्यादा तो चला ही पाएंगे और साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी आपका स्कूटर काफी ज्यादा अच्छा साबित होगा। देश की राजधानी दिल्ली में कई सीएनजी किट मेकर एक्टिवा के लिए सीनएनजी किट लगाते हैं।

कितना आएगा खर्च
एक्टिवा में सीएनजी किट को लगाने के लिए सिर्फ 14-15 हजार रुपये का खर्च आएगा और उसके बाद माइलेज डबल से भी ज्यादा हो जाएगा।

मात्र 4 घंटे में लगा जाएगी किट
इस स्कूटर में 2 सिलेंडर लगा दिए जाएंगे उसके बाद उन्हें प्लास्टिक से कवर कर दिया जाएगा। सीएनजी किट मशीन को सीट के नीचे लगाया जाएगा। इस किट को लगाने में सिर्फ 4 घंटे का समय लगता है। इसके स्कूटर को सीएनजी से भी चलाया जा सकता है और पेट्रोल से भी चलाया जा सकता है।