कार

7-सीटर सेगमेंट में इन गाड़ियों को जमकर खरीद रहे हैं लोग, बड़ी फैमिली के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

Top 5 7-Seater Cars in India in 2021: बड़ी साइज़ की वजह से 7 सीटर गाड़ियों को बड़ी फैमिली के लिए पसंद किया जाता है। 2021 में इन गाड़ियों ने मार्केट में बिक्री के मामले में धूम मचाई हैं।

3 min read
Affordable 7 seater MPV

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई तरह की कार सेगमेन्ट्स होने से ग्राहकों को कई सारे ऑप्शंस मिलते हैं। पर बात जब बड़ी फैमिली की होती है, तो 7 सीटर गाड़ियां लोगों की पहली पसंद रहती है। ज़्यादा स्पेस और आरामदायक सीटिंग कैपेसिटी की वजह से ये गाड़ियां बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन रहती हैं। इसी वजह से 2021 में इन गाड़ियों ने धूम मचाते हुए शानदार बिक्री दर्ज की है।


आइए एक नज़र डालते है 2021 में देश की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग 7 सीटर गाड़ियों पर।

1. Maruti Suzuki Ertiga


मारुति सुज़ुकी की यह 7 सीटर कार 2021 में 1,14,408 यूनिट्स की सेल के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर रही। 2020 में इस कार की 80,677 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे कंपनी को 2020 के मुकाबले 2021 में अर्टिगा की बिक्री में 41.8% इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें - इन गाड़ियों को अगर लाना चाहते है घर, तो करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार, जानिए कारण

2. Mahindra Bolero


महिंद्रा की यह 7 सीटर कार 2021 में 65,313 यूनिट्स की सेल के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। 2020 में इस कार की 53,137 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे कंपनी को 2020 के मुकाबले 2021 में बोलेरो की बिक्री में 24.7% इजाफा हुआ।

3, Toyota Innova


टोयोटा की यह 7 सीटर कार 2021 में 55,250 यूनिट्स की सेल के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। 2020 में इस कार की 34,078 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे कंपनी को 2020 के मुकाबले 2021 में इनोवा की बिक्री में 62% गिरावट देखने को मिली।

4. Maruti Suzuki XL6


मारुति सुजुकी की यह 7 सीटर कार 2021 में 39,902 यूनिट्स की सेल के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर रही। 2020 में इस कार की 23,508 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे कंपनी को 2020 के मुकाबले 2021 में XL6 की बिक्री में 69.7% इजाफा हुआ।

5. Mahindra Scorpio


महिंद्रा की यह 7 सीटर कार 2021 में 36,945 यूनिट्स की सेल के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही। 2020 में इस कार की 31,240 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे कंपनी को 2020 के मुकाबले 2021 में बोलेरो की बिक्री में 18% इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें - Maruti से Tata तक, मिड-साइज़ SUV सेगमेंट रेंज मेंं जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार गाड़ियां

Published on:
11 Jan 2022 01:25 pm
Also Read
View All