वैगनआर अक्सर फैमिली वाले लोगों पर होती है तो इसकी कंडीशन ज्यादातर अच्छी ही रहती है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।
अगर आप कोई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको आपके बजट से भी कम कीमत में मिलने वाली कार के बारे में बता रहे हैं। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की वैगनआर देश की सबसे ज्यादा किफायती फैमिली कारों में आती है। अगर आप इस कार को नई नहीं खरीदना चाहते हैं तो आपका इसका सेकंड हैंड वेरिएंट खरीद सकते हैं। ये कार अक्सर फैमिली वाले लोगों पर होती है तो इसकी कंडीशन ज्यादातर अच्छी ही रहती है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होकर आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर पेट्रोल में 20.51 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 152 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं ये कार मात्र 18.6 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इस कार में 35 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, एसी, पावर एड्जेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, फॉग लाइट, व्हील कवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो सेकंड हैंड वैगन आर आपको सिर्फ 85 हजार रुपये में मिल रही है जबकि नई वैगनआर की कीमत करीब 4 लाख रुपये है।
2010 मॉडल सेकंड हैंड वैगन आर लगभग 84,288 किमी चली हुई है और ये कार फर्स्ट ऑनर है। इस कार को आप मारुति सुजुकी ट्रू-वैल्यू से खरीद सकते हैं। ये कार अच्छी माइलेज के साथ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।