कार

इन डिवाइसेज को लगाकर कार को सुपरसेफ बना सकते हैं आप, हाथ लगाने से डरेंगे चोर

दि‍ल्‍ली पुलि‍स की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि‍ लोगों को बि‍ना इग्‍नि‍शन को लॉक कि‍ए
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 5:05 PM IST
car theft
इन डिवाइसेज को लगाकर अपनी कार को सुपरसेफ बना सकते हैं आप, हाथ लगाने से डरेंगे चोर

नई दिल्ली: कार चोरी की वारदातें अचानक से बढ़ने लगी हैं। ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर लोग कार से अपनी कीज को नहीं निकालते जिसकी वजह से चोर आसानी से चोरी करके रफ्फूचक्कर हो जाते हैं। यही वजह है कि दि‍ल्‍ली पुलि‍स की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि‍ लोगों को बि‍ना इग्‍नि‍शन को लॉक कि‍ए बि‍ना कार नहीं छोड़नी चाहि‍ए। वैसे तो नई कारों में आपको कई सेफ्टी फीचर्स मिल जाएंगे लेकिन बेस मॉडल्स में ज्यादातर फीचर्स गायब रहते हैं।ऐसे में आप घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे डिवाइसेज के बारे में बताएंगे जिन्हें कार में लगवाने से आपकी कार बेहद सिक्योर हो जाएगी।अगर आप जानना चाहते हैं इनक आइटम्स के बारे में तो पढ़े ये आर्टिकल

इग्निशन कट ऑफ

इग्‍नि‍शन कट ऑफ एक छुपा हुआ मैनुअल स्‍वि‍च है। यह स्‍वि‍च पावर सप्‍लाई को बैटरी के बीच अवरोध पैदा करता है। मार्केट में इसकी कीमत 1,200 रुपए से 3,000 रुपए के बीच है।

गि‍यर लॉक्‍स

गि‍यर लॉक्‍स को बेस्‍ट डि‍फेंस माना जाता है। गियर लॉक लगी कारों को चोर दीर से ही छोड़ देते हैं क्योंकि इन्हें तोड़ने में बहुत टाइम और एनर्जी चाहिए होती है । इसीलिए चोर ऐसी कारों को देखते हैं जो बि‍ना गि‍यर लॉक के हो। मार्केट में गि‍यर लॉक की कीमत 2,200 रुपए से 5,000 रुपए के बीच है। आपको हमेशा, एक ब्रांडेड गि‍यर लॉक्‍स पर वि‍श्‍वास करना चाहि‍ए।

स्टीयरिंग लॉक-

स्‍टीयरिंग लॉक एक लंबा मेटल बार है जोकि‍ स्‍टीयरिंग व्‍हील पर फि‍ट हो जाता है और स्‍टीयरिंग को घूमाने से रोकता है।इसकी कीमत 1,000 रुपए से 1,200 रुपए के बीच रहती है।

ICAT-

ICAT यानि इंटेलीजेंट कम्‍प्‍यूटराइज्‍ड एंटी थेफ्ट सि‍स्‍टम है। वैसे तो ज्‍यादातर मॉडल्‍स I-cat फीचर के साथ आते हैं। लेकि‍न अगर कि‍सी कार में यह सि‍स्‍टम नहीं है तो इसे लगवाना चाहि‍ए। इसको लगाने से कार तभी शुरू होगी जब व्‍हीकल चाबी में लगे चि‍प को स्‍वीकार करेगा और सेंसर को मंजूरी देगा। इतना ही नहीं, अगर कोई नकली चाबी लगाता है तो इससे अलार्म बजने लगेगा। इसकी कीमत 4,000 रुपए से 6,000 रुपए के बीच रहती है।

Published on: