नई दिल्ली: अक्सर लोग अपनी कार के कम माइलेज से परेशान रहते हैं।इस वजह से कार चलाना उनके लिए महंगा साबित होता है। कई बार तो लोग माइलेज कम होने की वजह से कार निकालने से कतराने लगते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि इसके पीछे आपकी एक आदत जिम्मेदार होती है। दरअसल कई लोग लगातार एसी चलाते रहते हैं जिसकी वजह से कार का माइलेज कम हो जाता है।