
भारतीय किक्रेटर युवराज सिंह के बारे में शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। जी हां क्रिकेट में युवराज सिंह वो नाम है जो इतिहास के पन्नों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। यहां हम जानेंगे कि वो कौन-सी सेकंड हैंड कार चलाते हैं।
बीएमडब्ल्यू एक्स-6 (BMW X6)
बीएमडब्ल्यू एक्स-6 में 4.4-लीटर का वी8 इंजन दिया गया है जो कि 567 बीएचपी की पावर और 750 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये कार सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। युवराज सिंह ने बीएमडब्ल्यू की ये ब्लू कलर की कार नई नहीं बल्कि सेकंड हैंड खरीदी थी।
ऑडी क्यू7 (Audi Q7)
ऑडी क्यू7 में 2967 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 249 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.75 किमी का माइलेज देती है। इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85 लाख रुपये है।
लैंबोर्गिनी गलार्डो (Lamborghini Gallardo)
लैंबोर्गिनी गलार्डो में 5204 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 570 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 2 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 6.4 किमी का माइलेज देती है। इस स्पोर्ट्स कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।
पोर्शे 911 (Porsche 911)
पोर्शे 911 गिफ्ट में 3996 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 580 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 4 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 14.2 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.42 से 2.82 करोड़ रुपये है।
हाल ही में युवराज सिंह ने बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT) कार खरीदी है। (Bentley Continental GT) बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी में W12 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 626 बीएचपी की पावर और 900 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। दो दरवाजों वाली ये कार सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। अधिकमत रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 333 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है।