चंदौली

चंदौली में दो और प्रवासी मिले कोरोना पाजीटिव, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

- सम्पर्क में आए लोगों को तलाश रही जनपद पुलिस
2 min read
• •
Updated: 15 May 2020, 9:50 PM IST
covid-19 : corona positive komal latest news in hindi
लोग कोमल के घर आने का कर रहे थे विरोध, अधिकारी ने कही ऐसी बात ताली बजाकर मां-बेटी का किया स्वागत

चंदौली. प्रवासी अपने साथ कोरोना संक्रमण लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार जांच रिपोर्ट में दो और प्रवासी के कोरोना पाजीटिव होने की खबर पुष्ट की गयी। यह जनपद चंदौली में संक्रमण का दूसरा मामला है। दोनों पाजीटिव प्रवासी कुछ दिनों महाराष्ट्र प्रांत से अपने गांव बरंगा व बिसौरी लौटे थे, जिसे फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। जनपद में लगातार दो नए मामले मिलने से पुलिस, प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।

दरअसल इन दिनों जनपद में दूसरे प्रांत में फंसे प्रवासियों का तेजी से आगमन हो रहा है। लोग दूसरे प्रांतों से जैसे-जैसे सरकारी मदद व निजी खर्च एवं पैदल चलकर अपने घर तक लौट रहे हैं। बीते 12 मई को महाराष्ट्र प्रांत से बरंगा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने भाई के साथ गांव लौटा, जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के गड़बड़ी पाए जाने पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन कर दिया गया। जबकि उसी दिन अपने आटो द्वारा महाराष्ट्र से लौटे एक व्यक्ति में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिखे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे अपने घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी थी और दोनों व्यक्तियों के नमूने एकत्र कर उसे जांच के लिए भेजा गया था।

शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में इन दोनों व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नोडल अफसर एवं एसीएमओ डा. डीके सिंह द्वारा की गयी। बताया कि दोनों को क्वारंटीन कर उनका उचित दवा-ईलाज चल रहा है। साथ ही ऐहतियात के तौर दोनों की कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस की जा रही है, ताकि इन दोनों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की जांच एवं उन्हें आबादी से पृथक क्वारंटीन किया जा सके। फिलहाल दो नए मामले एक ही दिन में सामने आने से पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं अचानक से बढ़ गयी है।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना