28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में फटा कोरोना बम, मिले 7 नए मरीज, अन्य राज्य से आए थे सभी, गांव हॉट स्पॉट घोषित

- यूपी में 3945 कोरोना पॉजिटिव - 1773 एक्टिव - 2080 डिस्चार्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 May 2020, 5:39 PM IST

covid-19 latest morena corona positive update is 27

covid-19 : जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले, 27 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या

लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3945 हो गई है। इनमें से 1773 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 2080 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसमें गाजीपुर में एक साथ 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी मरीज बाहर से आए मजदूर बताए जा रहे हैं। इनके अतिरिक्त मुम्बई से परिवार के साथ भदोही आया दस वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। परिवार के एक सदस्य की मुम्बई में कोरोना से हुई थी मौत। वहीं कानपुर में दो, हमीरपुर में एक, कन्नौज में एक, गोरखपुर में एक नया मरीज मिला है। अब तक यूपी में कोरोना से 92 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- महोबा में कोरोना मरीज की हुई मौत, SBI में करता था काम, इलाका हॉट स्पॉट में तब्दील

गाजीपुर में एक साथ सात मरीज-

गाजीपुर में प्रवासी मजदूरों की वापसी से कोरोना संक्रमण के फैलने का डर भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही ग़ाज़ीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 15 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के गांवों को सील कर हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिले में अब कुल 10 हॉट स्पॉट इलाके हो गए हैं। मामले में डीएम ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि शुक्रवार को जिले में सात कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। अब जनपद में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 15 हो गयी है। उन्होने बताया कि कोरोना पाजिटिव सभी मरीज बाहर से आये मजदूर हैं। पिछले 24 घण्टे में जनपद में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक महिला समेत पांच मरीज शामिल हैं, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर में एक और मनिहारी ब्लॉक के भरथना इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में मिले सभी सात मरीज मुंबई से 4 दिन के भीतर आये हुए हैं। इन सभी लोगों के गांव को हॉटस्पॉट बनाकर उनके इलाज की कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग सतर्कता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाहर से आये हुए लोगों की चेकिंग करायें और उन्हें होम क्वारंटाइन करें। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रुप से बाहर न घूमे। जो भी बाहर निकले वह पूरी सतर्कता के साथ मास्क लगाकर निकले और हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें या साबून से हाथ धोंए।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग