28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महोबा में कोरोना मरीज की हुई मौत, SBI में करता था काम, इलाका हॉट स्पॉट में तब्दील

महोबा जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज की झांसी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 May 2020, 9:36 PM IST

SBI

SBI Reduced FD Interest Rates

महोबा. महोबा जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज की झांसी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। महोबा के भारतीय स्टेट बैंक में तैनात कर्मचारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तो वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहली मौत से पूरे इलाके को हॉट स्पॉट में तब्दील कर दिया है। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को मरीज के घर के करीब 400 मीटर एरिया को सेनीटाइज करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में मुंबई से घर आया प्रवासी निकाला कोरोना पॉजिटिव, गांव व आसपास का क्षेत्र घोषित किया गया कंटेनमेट जोन

महोबा शहर कोतवाली के PWD चौराहे के समीप बीजा नगर रोड मुहल्ले में रहने वाला मरीज भारतीय स्टेट बैंक महोबा शाखा में तैनात था। जो काफी दिनों से लीवर और किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। बीते 10 मई में हालत बेहद खराब होने के चलते युवक को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था । जहां उसे कोरोना संकट से ग्रसित होने की आशंका के चलते कोविड-19 का सैंपल लिया गया, जिसकी 13 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसपर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। झांसी जिला अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट से महोबा के युवक की मौत की पुष्टि हुई है। महोबा के युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं इलाके में कोरोना के कारण पहली मौत से लोगों का हाल बेहाल हैं।

यूपी में 90 की मौत-

यूपी में अब तक कोरोना वायरस से 90 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को आगरा में भाजपा नेता परवेश मराठा की कोरोना ने जान ले ली। वहीं मेरठ में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। यूपी में कुल हॉटस्पॉट क्षेत्र 496 हो गए हैं।