28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में मुंबई से घर आया प्रवासी निकाला कोरोना पॉजिटिव, गांव व आसपास का क्षेत्र घोषित किया गया कंटेनमेट जोन

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जियापुर दक्षिणी का संपूर्ण क्षेत्र कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 May 2020, 9:08 PM IST

coronavirus_1.jpg

Corona

आजमगढ़। जिले में पहले जमातियों ने संक्रमण फैलाया और अब प्रवासी मजदूर संक्रमण के शिकार होने लगे हैं। जिले में दूसरा प्रवासी मजदूर संक्रमित पाया गया है। गुरूवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के जियापुर दक्षिणी में मुंबई से घर लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच के लिए उसका सैंपल 14 मई को भेजा गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जियापुर दक्षिणी का संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा कड़े नियम लागू किए जाएंगे। इन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कांटैक्ट ट्रेसिग, चिकित्साधिकारी द्वारा किए गए रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम, संस्थागत क्वारंटाइन किया जाना। इसके आकलन संबंधित व्यक्ति के लक्षण, केस व उनके संपर्क की स्थिति और यात्रा इतिहास के आधार पर किया जाएगा। दूसरे लक्षणों वाले केसों की जांच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस-टू-हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार मनोवैज्ञानिक (नैदानिक) प्रबंध, लोगों की काउंसिलिग, जागरूक करना एवं इसके लिए संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग