चंदौली

खेल-खेल में काल के गाल में समा गए दो मासूम, कुएं में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली में दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे, जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया।

less than 1 minute read
Feb 17, 2026

चंदौली: नौगढ़ थाना क्षेत्र में खेलने के दौरान दो बच्चों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है। कुएं में गिरने के बाद डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में हर्ष केसरी (6) और अंकुश यादव (8) नामक दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कुएं के आसपास खेल रहे थे और इसी दौरान दोनों कुएं में गिर गए। काफी समय बाद बच्चे जब वापस लौट कर घर नहीं आए तो परिजनों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बच्चे कुएं में गिरे हुए थे।

ये भी पढ़ें

शंकराचार्य विवाद पर बोले- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बटुकों की चोटी खींचना महाअपराध…पाप लगेगा

शोर मचाने के बाद आसपास के लोग और ग्रामीण इकट्ठे हुए और उन्होंने दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। बच्चों को निकालने के बाद ग्रामीण उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने के बाद उपजिलाधिकारी विकास मित्तल भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस के मुताबिक, गांव के लोगों ने बच्चों के कुएं में गिर जाने की सूचना दी थी। फिलहाल दोनों बच्चों की मौत हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

ये भी पढ़ें

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलरी, CM ने किया ऐलान, सत्ता और विपक्ष दोनों ने उठाया था मुद्दा

Published on:
17 Feb 2026 06:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर