चंदौली

नदी में नहा रही थीं लड़कियां, पहुंच गए मनचले लड़के और करने लगे ये काम…

चंदौली जिले के धानापुर में गंगा में नहाने गई लड़की के साथ नदी किनारे छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर पीटा!
2 min read
Girl Molestation During Bath
नहाने गई लड़की के साथ छेड़खानी

चंदौली. यूपी में महिलाओं के साथ अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चंदौली का है जहां गंगा में लड़कियां जब नहा रही थीं उसी समय कुछ मनचले लड़के पहुंच गए। इसके बाद जो हुआ उससे उस घाट महिलाएं और लड़कियां घाट पर बेखौफ नहाने में डरेंगी। मामला पुलिस तक पहुंचा और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि चंदौली के धानापुर थानान्तर्गत नरौली घाट पर दलित परिवार की कुछ लड़कियां नहाने पहुंची थीं। चूंकि वह नदी का वह घाट सुनसान रहता है इसलिये वहां महिलाएं और लड़कियां बेखौफ स्नान करने पहुंचती हैं। रविवार की सुबह दलित परिवार की लड़की अपनी सहेलियों के साथ तकरीबन 10 बजे नरौली घाट पर पूजा-पाठ और स्नान करने पहुंची। लड़कियों का आरोप है कि उसी समय कुछ मनबढ़ मनचले लड़के वहां आ धमके। उन्हें देखकर लड़कियां असहज हो गयीं। लड़कियों ने उन्हें मना किया कि यहां न आएं यहां हम स्नान कर रहे हैं। पर वो लोग वहां से जाने के बजाय अश्लील टिप्पणी करने लगे। आरोप लगा है कि लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की और मारपीट भी की। इसके बाद लड़की वहां से चली गयी और घर जाकर पूरी बात परिजनों को बतायी।

इसे भी पढ़ें


लड़की को लेकर परिजन सीधे पुलिस के पास जा पहुंचे। वहां भी पूरी बात बतायी गयी और इस मामले की एक तहरीर भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया है कि लड़की का स्थानीय सीएचसी पर मेडिकल भी कराया गया। इस संबंध में एसओ का कहना रहा कि मामला मारपीट का है।

Updated on:
08 Nov 2017 08:52 pm
Published on:
08 Nov 2017 08:35 pm