चंदौली

एप्पल एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या पर बोले BJP सांसद मनोज तिवारी, बदलनी चाहिये पुलिस की कार्यशैली

बिहार के दौरे से लौटते समय मुगलसराय में मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने दिया बयान।

2 min read
मनोज तिवारी

चंदौली . भोजपुरी अभिनेता सांसद व दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एप्पल के एरिया मैनेजर की लखनऊ में पुलिस की गोली से हुई मौत मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि निश्चित रूप से पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आना जरूरी है, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिये, क्योंकि अपराध रोकना और किसी निर्दोष को सजा न मिले यह उनका काम है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष होने के नाते हमारी मुख्यमंत्री जी से यही प्रार्थना है कि इसमें अगर कोई दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दलाएं।

बिहार के कैमूर और रोहतार जिले के एक दिवसीय दौरे से वापस लौट रहे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी पटना राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिये मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात। उन्होंने विवेक तिवारी की मौत मामले पर कहा कि जो घटना हुई है वह चिंतित करने वाली है। मुख्यमंत्री जी ने इसमें तुरंत ही एक उच्च स्तरीय जांच अीम लगा दी है। जैसी बातें सामने आ रही हैं, अगर कोई लापरवाही हुई है तो दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये। दोनों कांस्टेबल की गिरफ्तारी को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया। कहा कि ऐसी घअनाएं अगर होती हैं तो हम निश्चित रूप से इसे गंभीरता से लेंगे। चूंकि अभी जांच हो रही है इसलिये इस पर बहुत ज्यादा नहीं कहा जा सकता। जांच रिपोर्ट आने दीजिये और सरकार पर विश्वास कीजिये, अगर इस मामले में कोई दोषी है तो उसे योगी सरकार नहीं छोड़ेगी।

आगामी तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जब सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी बिल्कुल साफ नीयत से काम कर रही है। अपने किये गए कार्यों की रिपोर्ट दे रही है। हम जो भी योजनाएं ला रहे हैं वह बिना किसी पूर्वाग्रह के और बिना किसी भेदभाव के ला रहे हैं। ऐसे में मुझे पूरा विश्वास ह कि ज्यादा से ज्यादा सरकारें बीजेपी की ही आएंगी। नरेन्द्र मोदी ही देश के अगले प्रधान मंत्री होंगे।

By Santosh Jaiswal

ये भी पढ़ें

BREAKING: स्वस्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने Apple के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत को बताया हत्या, दिया ये बयान
Updated on:
01 Oct 2018 02:53 pm
Published on:
01 Oct 2018 12:09 pm
Also Read
View All