
सिद्धार्थनाथ सिंह
वाराणसी. एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली से हुई मौत को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ हत्या बताया है। सोमवार को उन्होंने यह बयान बनारस के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पत्रिकारों के सवालों के जवाब के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया और उन पर जमकर हमले किये। बता दें कि एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ में पुलिस की गोली से मौत हो गयी थी। आरोप है कि पुलिस वालों ने उन्हें गोली मार दी। उनकी पत्नी लगातार योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद मीडिया की खबरों के मुताबिक सोमवार की सुबह ही उन्हें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अपने साथ लेजाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया।
By Sunil Yadav
Published on:
1 Oct 2018, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.