चंदौली

चंदौली: 26 घंटे में तीन हत्याएं करने वाला निकला साइको किलर, आर्मी से रिटायर

Three murders in Chandauli: चंदौली में हुई तीन हत्याओं के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो आर्मी से रिटायर्ड है। जिसने तीनों ही हत्याओं को करना स्वीकार किया है।
2 min read
पुलिस की गिरफ्त में साइको किलर, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Psycho killer commits three murders: चंदौली और बनारस में ताबड़तोड़ तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर निकला जो आर्मी से रिटायर है। अस्पताल में भर्ती महिला को गोली मारने के बाद आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने तीनों हत्याएं की है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उसने स्वीकार किया है कि ट्रेन की दो अध्याय और अस्पताल में महिला को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है आरोपी पुलिस कस्टडी में है।

ट्रेन में दो और अस्पताल में एक हत्या हुई

उत्तर प्रदेश के बनारस और चंदौली में तीन हत्याएं हुई हैं। इनमें दो ट्रेन के अंदर हुई हैं। एक घटना बीते 10 मई रविवार को सुबह 7 बजे हुई जब दीनदयाल उपाध्याय-तड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में एक युवक को गोली मार दी गई, जिसे कनपटी में सटाकर गोली मारी गई थी। इसी प्रकार की दूसरी घटना रात 2 बजे हुई जब कोलकाता से जम्मू तवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को गोली मार दी गई और उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। मृतक बिहार का रहने वाला था।

तीसरी घटना अस्पताल में हुई

इसी प्रकार की एक तीसरी घटना चंदौली के प्राइवेट अस्पताल की है, जहां अस्पताल में घुसकर महिला को भी कनपटी में सटाकर गोली मारी गई। चंदौली के अस्पताल में महिला को गोली मारने के बाद आरोपी दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। इस बीच लोगों ने कुछ लोगों को नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को काबू में कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।‌

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ वीरेंद्र बताया और उसने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन की दो और अस्पताल की एक हत्या उसी ने की है। वह आर्मी से रिटायर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। ‌

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?!

क्षेत्राधिकारी दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में हुई तीन हत्याओं को करना स्वीकार किया है। जिसमें दो ट्रेन की और एक अस्पताल की शामिल है। अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। ‌

Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना