उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रेलवे महिला रेलवे अधिकारी की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। जिसमें हत्या करने वाला उसका प्रेमी पकड़ा गया है। लेकिन हत्या का कारण उसने जो बताया उससे पुलिस भी हैरान है। हत्या करने वाले ने पुलिस को बताया कि 'उसकी प्रेमिका का पीरिएड को लेकर बहुत टेंशन में थी, इसलिए उसने मुझे वहाँ मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन वहीं पर गुस्से में मैंने उसकी हत्या कर दी।

लव सेक्स और धोखा की एक जीवंत मुगलसराए में देखने को मिली है। 27 सितम्बर को हुए महिला रेलवे कर्मचारी की हत्या का खुलासा डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने कर दिया है। इस हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे का अहम योगदान रहा। महिला रेल कर्मी की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला घोंट कर की थी। मृतक महिला रेलकर्मी खुशबू को उसके पति की जगह डीडीयू रेलवे में नौकरी मिली थी। बिहार की रहने वाली खुशबू प्रजापति के पति योगेंद्र प्रजापति डीडीयू रेल डिवीजन में नौकरी करते थे। 2021 के कोरोना काल मे योगेंद्र की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गयी। मृतक आश्रित के तहत खुशबू को उसके पति की जगह डीडीयू रेलवे में नौकरी मिली थी।
खुशबू की 5 साल की बेटी भी है, जो उसके मां-बाप के साथ रहती थी। खुशबू मुगलसराय के कोतवाली थाना क्षेत्र के रवि नगर इलाके में किराए के मकान रह रही थी। 27 सितंबर को सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अनिरुद्ध सिंह को सूचना मिली एक महिला रेल कर्मी को मृत अवस्था में डीडीयू रेल मंडल अस्पताल लाया गया है । डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि, महिला की हत्या की गई है। इस पर सीओ अनिरुद्ध सिंह मंडल रेल अस्पताल पहुंचे जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
खुशबू के साथ उसकी एक रूम पार्टनर से पूछताछ कर रही पुलिस को उसके प्रेमी के बारे में सूचना मिली थी। तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घर के ठीक सामने एक निजी स्कूल के सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया, तब मामला खुलकर सामने आया।
सीसीटीवी में पुलिस ने देखा कि, मृतक खुशबू का प्रेमी बिट्टू उर्फ शिवप्रसाद 27 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे के आसपास मकान में दाखिल होता है और लगभग 2:00 बजे के आसपास मकान से बाहर निकलता है । ये सब वाकया स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह मामला सामने आ गया कि, गला दबाकर हत्या किया गया है। उसके गले पर नाखून के निशान है।
इस दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह मुगलसराय कोतवाल संतोष श्रीवास्तव अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की धरपकड़ में जुट गए । मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी बिट्टू उर्फ शिवप्रसाद मुगलसराय कोतवाली के शास्त्री कॉलोनी के पास है, कहीं भागने की फिराक में है। इस पर मुगलसराय कोतवाल संतोष श्रीवास्तव और उनकी पुलिस टीम ने उसको धर दबोचा । कोतवाली में लाकर जब उसके साथ कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और जो कहानी उसने बताई वह सुनकर सभी के होश फाख्ता हो गए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमी बिट्टू उर्फ शिव प्रसाद ने बताया कि, उसका शारीरिक संबंध मृतका खुशबू से कई महीनों से थे। कई महीनों से एक दूसरे से लगातार मिल रहे थे वह खुशबू प्रजापति से प्यार करता था, शादी करना चाहता था। लेकिन मृतक खुशबू उससे शादी से इंकार कर रही थी ।
मंथली पीरिएड रुक गए थे, जिससे वो नाराज़ थी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमी बिट्टू उर्फ शिव प्रसाद ने बताया कि, एक हत्या वाले दिन ही 27 सितंबर की दोपहर खुशबू ने मुझे फोन करके कहा कि मेरा पीरियड रुक गया है, लगता है मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। इसलिए एक प्रेगनेंसी किट लेकर आओ, मुझे चेक करना है। जिसके बाद मैं मुगलसराय कोतवाली के काली महाल स्थिति मीरा मेडिकल के पास गया। प्रेगनेंसी किट लेकर रवि नगर स्थित उसके कमरे पर गया। फिर मैंने खुशबू से शादी वाली बात की। जिस पर उसने परिवार वालों की मर्जी नहीं है बताते हुए इंकार कर दिया। इस दौरान मैंने खुशबू का मोबाइल उसके हाथ से छीन कर उसके घर पर बात करने की जबरदस्ती करने लगा। तभी खुशबू ने मुझे एक थप्पड़ मार दिया । जिससे मुझे गुस्सा आ गया, मैंने उसे उठाकर पटक दिया। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मैं वहां से भाग गया। मैं ये जिला छोडकर जाना चाहता था।