चंदौली

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को पिकअप ने रौंदा, एक की गई जान, 8 गंभीर घायल

Chandauli Road Accident: नेशनल हाईवे 2 पर सर्विस लेन पर पुल निर्माण का कार्य खत्म करके मजदूर र्विस लेन पर ही सोए हुए थे। इस दौरान वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही पिकअप वाहन अचानक नेशनल हाईवे 2 के मेन सड़क से उतर कर सर्विस लेन की सड़क पर जा पहुंची और मजदूरों को कुचल दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2022, 10:12 AM IST
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को पिकअप ने रौंदा, एक की गई जान, 8 गंभीर घायल
Symbolic Photo of Etawah Police Personal Death

चंदौली में देर रात नेशनल हाईवे 2 के सर्विस लेन की सड़क पर सो रहे मजदूरों को एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूर घायल हो गए। जिसमें पांच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। जबकि वाहन की तलाश में जुट गई है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर सर्विस लेन पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए फिरोजाबाद जनपद से मजदूर बुलाए गए थे। यह मजदूर बुधवार देर रात काम करके सर्विस लेन पर ही सोए हुए थे। इस दौरान वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही पिकअप वाहन अचानक नेशनल हाईवे 2 के मेन सड़क से उतर कर सर्विस लेन की सड़क पर जा पहुंची और यहां सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। उधर, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर मदद के लिए दौड़े। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि कर दी। जबकि बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। जिसमें पांच गंभीर घायलों की हालत बिगड़ती देख उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

घायल मजदूर ने ये कहा

घटना में घायल मजदूरो के साथी अफसर खान ने बताया कि वह लोग बुधवार रात काम खत्म करके सड़क किनारे सो रहे थे। तभी देर रात 2:00 बजे के आसपास एक पिकअप मैजिक वाहन आई और उसने सभी को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी आठ लोग घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना