चंदौली

कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूलों का समय बदला

जिलाधिकारी ने जारी किये आदेश, सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर होगा लागू।
less than 1 minute read
School Timing Change
स्कूल के समय में बदलाव

चंदौली. भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के समय बदल जाएंगे। अब स्कूल सुबह सात बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिये आदेश जारी कर दिये हैं। स्कूलों के समय में बदलाव पड़ोसी जिले वाराणसी में भी हुए हैं। बनारस में कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों के लिये गाइड लाइन जारी कर दी गयी है। जिलाधिकारी चंदौली ने आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि कोई भी स्कूल चाहे वो सरकारी हो या निजी इस आदेश की अवहेलना नहीं करेगा। यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी।


बताते चलें कि स्कूलों के समय में बदलाव भीषण गर्मी को देखते हुए किया गया है। इन दिनों पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। 10 बजते ही सूरज की गर्मी शरीर को झुलसाने लग रही है। दोपहर की शीतल हवाएं अब लू में बदल चुकी हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह भी है कि बच्चों को इससे बचाया जाय। इसी के चलते जिलाधिकारी ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किये हैं। चंदौली में कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूलों की टाइमिंग सुबह सात से 12 बजे तक रखी गयी है, जबकि बनारस में सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक ही स्कूल चलेंगे। जिलाधिकारी का यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई और बेसिक शिक्षा परिषद के सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होंगे।
by Santosh Jaiswal

Published on:
26 Apr 2018 07:37 pm
Also Read
View All
कौन हैं समाजवादी पार्टी की नेता गार्गी सिंह? गला दबाकर मारने और छेड़खानी का सपा के ही कार्यकर्ता पर लगाया आरोप

रील देखने से रोकने पर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, चंदौली में पंखे के सहारे लटककर दी जान, 3 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस की घेराबंदी से घबराकर गंगा नदी में कूदे पशु तस्कर, एक की हुई मौत, चंदौली पुलिस ने पिकअप से 11 गोवंश किया बरामद

पशु चोरों से चंदौली पुलिस का आमना-सामना, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

चंदौली में मंदिर धवस्तीकरण के दौरान गिरा गुंबद, चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत, सड़क चौड़ीकरण के लिए किया जा रहा था कार्य