5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS यूपी के चंदौली में तोड़फोड़, आगजनी, पुलिस पर भी पथराव, गाड़ियां तोडीं

चंदौली जिले में एक छात्रा की मौत के बाद सड़क पर उतरे छात्र, गाड़ियां तोड़ीं, आगजनी और तोड़फोड़ की, कई थानों की फोर्स बुलानी पडी।

3 min read
Google source verification
Violence in UP Chandauli

चंदौली के सरद कोतवाली क्षेत्र में छात्रों ने सड़क पर उतर कर जमकर काटा बवाल।

Violence in UP Chandauli

छात्रों ने किया पथराव, दहशत में धड़ाधड़ बंद होने लगे बाजार।

Violence in UP Chandauli

पुलिस पहुंची और छात्रों के बवाल को कंट्रोल करने की कोशिश की पर नाकाम रही। छात्र तब उग्र हो गए थे जब चंदौली पॉलिटेक्निक की एक छात्रा की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गयी।

Violence in UP Chandauli

छात्र लगातार बवाल करते रहे, सड़क पर छात्र तोड़फोड़ और हंगामा काट रहे थे और पुलिस उन्हें कंट्रोल करने के लिये जूझ रही थी।

Violence in UP Chandauli

छात्रों को सड़क पर जो गाड़ियां दिखीं उन्होंने तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी।

Violence in UP Chandauli

छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की, बवाल के दौरान ऐसी तस्वीरें आम थीं।

Violence in UP Chandauli

इस दौरान जब पुलिस बवालियों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थी तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। उनकी गाड़ी तोड़ दी।

Violence in UP Chandauli

बवाली छात्र हंगामा और बवाल करते हुए न्यायालय में पहुंच गए।

Violence in UP Chandauli

कोर्ट में भी उग्र छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की। वहां उन्होंने आगजनी भी की और वकीलों के टेबुल-कुर्सियां तोड़ीं।

Violence in UP Chandauli

छात्र मृत छात्रा जीनत का शव सड़क पर रखकर वहीं जमा होने लगे थे इसके बाद वह उग्र हो गए थे।

Violence in UP Chandauli

करीब एक घंटे बाद जाकर चंदौली के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। और सड़क पर उतरकर कंट्रोल करने में जुट गए।

Violence in UP Chandauli

पुलिस को बवाल कंट्रोल करने में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस मामले में दर्जन भर छात्र पकड़े भी गए हैं।

Violence in UP Chandauli

मृत छात्रा चंदौली के कांटा मुस्तफापुर गांव निवासी शकील की पुत्री जीनत थी। वह इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में पॉलिटेक्निक की थर्ड ईयर की छात्रा थी।

Violence in UP Chandauli

आगजनी के बाद दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गया और जिन गाड़ियों में आग लगायी गयी थी उसे बुझाने में जुट गयी।