चंदौली

प्रेम जाल में फंसाकर एक साल तक करता रहा 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ऐसे खुला राज, FIR दर्ज

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकार दुष्कर्म किया और मंदिर में शादी कर ली....
less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Bharatpur Crime drugged intoxicating tea Married woman gang-raped 20,000 rupees extorted
फाइल फोटो पत्रिका

चंदौली: मुगलसराय थाना क्षेत्र में प्रेम जाल में फंसाकार नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के एक गांव की रहने वाली और कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसलाकार पड़ोस के ही युवक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

ऐसे खुला राज

जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय क्षेत्र की रहने वाली और कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली एक 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक एक साल तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने उसे मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। परिजनों ने बताया कि उन्होंने लड़की की मांग में सिंदूर देखने के बाद इस बारे में जानकारी ली, तब जाकर मामले से पर्दा उठा।

लड़के ने पीड़ित पक्ष को घर से भगाया

पीड़ित पक्ष के मुताबिक लड़की हाई स्कूल में पढ़ती है और आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फसाने के बाद शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाएं। वहीं शादी की जानकारी होने के बाद परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी और घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस का सहारा लिया है।

मुगलसराय कोतवाल ने बताया है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है और पुलिस ने कहा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
13 Mar 2026 11:42 am
Published on:
13 Mar 2026 11:42 am