चंदौली

शादी में पनीर न मिलने पर युवक ने मंडप में चढ़ाई मिनी बस, छह घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र के हमीदपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने भोजन में पर्याप्त पनीर न मिलने पर बवाल कर दिया। बौखलाए व्यक्ति ने कई लोगों को घायल कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 3:25 PM IST
chandauli news

पनीर न मिलने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के पिता ने युवक के सिर पर खाना परोसने वाली चम्मच से वार कर दिया। इसके बाद गुस्साए युवक ने अपनी मिनी बस को तेज रफ्तार में मंडप में घुसा दिया। वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि शनिवार रात वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात राजनाथ यादव के घर आई थी। विवाह समारोह के दौरान गांव का ही एक युवक भोजन के समय पनीर की अधिक मात्रा मांगने लगा। जब उसे मना किया गया तो विवाद शुरू हो गया। लड़की के पिता ने विरोध करते हुए युवक के सिर पर चम्मच से हमला कर दिया। यह मामला मारपीट तक पहुंच गया और माहौल बिगड़ गया।

मिनी बस लेकर मंडप में घुसा युवक

घटना के बाद युवक ने अपने गुस्से में नियंत्रण खो दिया और अपनी मिनी बस लेकर मंडप में घुस आया। उसने मंडप के चारों ओर बस को घुमाया, जिससे वहां मौजूद कई लोग कुचल गए। इस घटना में छह लोग घायल हुए, जिनमें दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

रात भर रुकी रही शादी

हंगामे के चलते शादी की रस्में रोक दी गईं और माहौल पूरी रात तनावपूर्ण रहा। अगले दिन सुबह क्षेत्रीय लोगों और पुलिस के सहयोग से मामला शांत कराया गया और शादी की रस्में पूरी कराई गईं। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अपनी मिनी बस समेत फरार हो गया है।

उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि महज पनीर न मिलने जैसी मामूली बात पर इस तरह की बड़ी घटना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हालात पर काबू पाया गया।

Updated on:
27 Apr 2025, 3:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना