चंदौली

मां को पीटते देख भड़का बेटा, पत्नी को हैंडपंप के हत्थे से पीटकर मार डाला, 90 किमी दूर फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी द्वारा मां के साथ मारपीट करने से गुस्साए पति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
2 min read
Apr 05, 2026
murder
ये सोनी की शादी की फोटो है।इसमें वह अपनी दो बहनों के साथ हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में खौफनाक मंजर देखने को मिला। आरोपी गौतम कुमार खरवार उर्फ बाचा का अपनी पत्नी सोनी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को हालात तब बेकाबू हो गए जब सोनी का अपनी सास मीरा देवी से झगड़ा हुआ। गौतम का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को मां के साथ मारपीट करते देखा तो उसका खून खौल उठा। गुस्से में आकर उसने पास ही रखे हैंडपंप का हत्था उठाया और सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस को गुमराह करने की रची साजिश

हत्या करने के बाद उसने सोनी के शव को एक चादर में लपेटा और फिर उसे बोरे में बंद कर दिया। अपनी कार में लाश को रखकर वह रात के अंधेरे में घर से निकला। करीब 90 किलोमीटर दूर चकिया कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पहुंचा। वहां जिलेबिया मोड़ के पास गहरी खाई में शव को फेंक कर वह वापस लौट आया। इसके बाद कार को सर्विसिंग के बहाने एजेंसी में खड़ा कर दिया।

मासूम ने खोली पिता की पोल

रविवार सुबह सोनी की बहनें सोनम और पिंकी ने जब उसे फोन किया तो गौतम और उसके परिवार वाले बात कराने में टालमटोल करने लगे। शक होने पर बहनें सीधे बिछिया खुर्द गांव पहुंचीं। वहां सोनी के 5 साल के बेटे तेजस ने रोते हुए वह सच बता दिया, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा-मम्मी को मारकर कार से कहीं ले गए हैं। इसके बहनों ने पुलिस से शिकायत की।

कर्ज और आपसी कलह बनी हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। गांव वालों की मानें तो गौतम बचपन से ही फिजूलखर्ची का आदी था और उस पर काफी कर्ज भी था। इसी वजह से वह अक्सर तनाव में रहता था। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि घर में आए दिन सोनी का अपने सास-ससुर से झगड़ा होता था। विवाद इस हद तक बढ़ चुका था कि गौतम अपने माता-पिता से अलग रहने लगा था।

पुलिस ने बरामद किया शव और हत्या का हथियार

सदर कोतवाली पुलिस और सीओ देवेंद्र कुमार ने छापेमारी क आरोपी गौतम और उसके पिता रामलखन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पहाड़ियों से सोनी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हैंडपंप का हैंडल और वह कार भी बरामद कर ली है, जिससे लाश को ठिकाने लगाया गया था। महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा है।

Updated on:
06 Apr 2026 09:28 am
Published on:
05 Apr 2026 11:25 pm
Also Read
View All
चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?

महज 800 रुपए के लिए चली गोली, चंदौली में युवक की हथेली छेदकर निकली, मोबाइल बनाने को लेकर था विवाद