Coronavirus के चलते पंजाब विश्वविद्यालय ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। सभी छात्रों को आदेश दिया गया है कि वे छात्रावास Hostels तत्काल खाली कर दें।
चंडीगढ़। कोरोनावायरस Coronavirus के कारण पंजाब Punjab, हरियाणा Haryana, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ Chandigarh UT, हिमाचल प्रदेश Himachal और दिल्ली Delhi में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय University 31 मार्च, 2020 तक बंद कर दिए गए हैं। इसे देखते हुए पंजाब विश्वविद्यालय ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। सभी छात्रों को आदेश दिया गया है कि वे छात्रावास Hostels तत्काल खाली कर दें।
यह भी पढ़ें
परीक्षाएं भी स्थगित
पंजाब विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने एक आदेश में कहा है कि सभी विद्यार्थी और शोधार्थी छात्रावास खाली करके अपने घर चल जाएं और इसके बाद यात्रा करने से बचें। आदेश के अनुसार, पंजाब विश्वविद्याल और चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों में कोई शिक्षण कार्य नही होगा। कोई किसी के व्यक्तिगत संपर्क में नहीं आएगा। सभी प्रकार की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सभी प्रकार के सेमिनार, कार्यशालाएं, सामूहिक गतिविधियों पर रोक है।
यह भी पढ़ें
coronavirus rus केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी सभी स्कूल बंद, पंजाब के आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी