चेन्नई

Chennai मामल्लन जलाशय: 342.60 करोड़ की परियोजना से 13 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

चेन्नई के चेंगलपेट जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मामल्लन जलाशय का शिलान्यास किया। 342.60 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस जलाशय से प्रतिदिन 170 मिलियन लीटर पेयजल मिलेगा, जिससे 13 लाख लोगों की प्यास बुझेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2026, 4:25 PM IST
Chennai Mamallan Reservoir
मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेंगलपेट में जलाशय की आधारशिला रखी, जल संरक्षण संगठनों को सम्मानित किया

चेन्नई के चेंगलपेट जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मामल्लन जलाशय का शिलान्यास किया। 342.60 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस जलाशय से प्रतिदिन 170 मिलियन लीटर पेयजल मिलेगा, जिससे 13 लाख लोगों की प्यास बुझेगी।

क्या है मामल्लन जलाशय परियोजना?

नेमेली में आयोजित समारोह में जल संसाधन विभाग द्वारा मामल्लन नामक नए पेयजल जलाशय की आधारशिला रखी गई। यह जलाशय कोवलम सब-बेसिन में पुराने महाबलीपुरम रोड और ईस्ट कोस्ट रोड के बीच, तिरुपोरूर और तिरुक्कुलकुंड्रम तालुकों में 5161 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें 3010 एकड़ नमक पैन क्षेत्र भी शामिल है।

जलाशय की विशेषताएं और लाभ

इस परियोजना के तहत 34 किलोमीटर लंबा मिट्टी का बांध, दक्षिणी छोर पर स्पिलवे, जल निकासी चैनल और बकिंघम नहर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। बकिंघम नहर को तिरुविदंदै से महाबलीपुरम तक पुनर्जीवित किया जाएगा, जिससे समुद्री जल का प्रवेश संभव होगा। इसके जरिए शोलिंगनल्लूर, मेडवाक्कम, पल्लीकरणै, सिरुसेरी, केलंबाक्कम, तिरुपोरूर और मामलपुरम के 13 लाख निवासियों को पेयजल आपूर्ति बढ़ेगी।

जल संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

समारोह में जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को ‘बेस्ट वाटर कंजर्वेशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया। सम्मानित संस्थाओं में सिरुदुली, इंडियन एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन, एक्सनोरा इंटरनेशनल फाउंडेशन, एचसीएल फाउंडेशन, धन फाउंडेशन, मेगा फाउंडेशन, रोप कंपनीज, टीवीएस श्रीनिवासन फाउंडेशन सहित अन्य शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, लोक निर्माण मंत्री इवी वेलु, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री टीएम अन्बरसन, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव एन. मुरगानंदम, जल संसाधन विभाग के सचिव जे. जयकांतन, कलक्टर टी. स्नेहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
19 Jan 2026, 4:25 PM IST
Published on: