
कोयम्बत्तूर . नीलगिरी जिले के ऊटी में एक किशोरी का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में पुलिस ने दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। इस घटना की वजह से ब्लू माउंट इलाके में चिकित्सक के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। सूत्रों के अनुसार शहर के मुख्य बाजार स्थित ब्लू माउंट इलाके में पन्द्रह वर्षीय एक किशोरी दांत में तकलीफ होने की वजह से डॉ सरवनन के क्लिनिक में गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान चिकित्सक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी तो वे क्लिनिक पर पहुंच गए । घटना की जानकारी मिलने पर और भी लोग वहां आ गए व चिकित्सक को पकड़ लिया। वहां लोगों की भीड़ बढ़ती देख किसी ने पुलिस को जानकारी दी । तत्काल ही पुलिस मौके पर आ गई व लोगों की गिर फ्त से चिकित्सक को छुड़ा कर अपने साथ ले गई। इधर लोग चिकित्सक के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने लोगों को समझाया कि यौन उत्पीडऩ के मामले में कठोर कानून है।उसी के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि आरोपी पिछले दस साल से यहां क्लिनिक संचालित कर रहा है।
कोठारी पुन: अध्यक्ष मनोनीत
मदुरै. तेरापंथ सभा मदुरै की वार्षिक सभा रविवार को आयोजित हुई। सभा में सर्वस मति से वर्ष २०१८ -२०२० के लिए ओमप्रकाश कोठारी को पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया। नैनमल्ल कोठारी की अध्यक्षता में हुई सभा में कोषाध्यक्ष शांतिलाल कुरड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा व मंत्री धनराज लोढ़ा ने गत दो वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद चुनाव अधिकारी विजय सिंह भटेरा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरु हुई। सभी सदस्यों ने पिछली कार्यकारिणी को पुन: चुन लिया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी, उपाध्यक्ष मोहनलाल गोलेच्छा, विनोद कुमार , मंत्री धनराज लोढ़ा, सहमंत्री मोहनलाल बोथरा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल बुरड़ , मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जीरावला , सहित सलाहकार व सदस्य शामिल हैं।