
संकल्प के साथ श्रमदान करने उठे सैकड़ों हाथ
छिंदवाड़ा . जल स्रोतों के संरक्षण के लिए पत्रिका द्वारा रविवार को ‘अमृतं जलम’ महाअभियान के तहत प्रसिद्ध व प्राचीन पातालेश्वर मंदिर के कुंड की सफाई की गई। इस कार्य में काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सुबह 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद समय बढऩे के साथ ही श्रमदान करने वाले हाथ बढ़ते गए। इस महाअभियान में हर व्यक्ति संकल्प के साथ श्रमदान करते हुए दिखा। महाअभियान में शामिल सभी का यही कहना था कि जल हमारी अनमोल धरोहर है। इसे हमें आने वाली पीढ़ी के लिए बचाकर रखना है। अगर हम जल को व्यर्थ बर्बाद और गंदा करते जाएंगे तो फिर हमारी आने वाली पीढ़ी हमें कोसेगी। हम सभी को जल संरक्षण के लिए कदम बढ़ाना होगा। पत्रिका द्वारा यह अभिनव पहल की गई है। अब हम सभी को जागरूक होना होगा। हर दिशा में प्रयास करने होंगे।
इन्होंने किया श्रम-दान
श्रमदान करने सोनी मैनेंजमेंट कॉलेज विद्यार्थी, सोनी कम्प्यूटर के डायरेक्टर मनोज सोनी, डेनियलसन कॉलेज प्रोफेसर रविंद्र नाफड़े, मप्र जन अभियान से जुड़ी प्रस्फुटन समिति, बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, नंदू निर्मलकर, डॉ. सुनील बंदेवार, सूर्यभान, प्रदीप, ज्योति कुशवाह, प्राची विश्वकर्मा, गुंजन, परामर्शदाता विनोद तिवारी, समाजसेवी सरोज कुशवाह, डॉ. भोला यादव, आशीष द्विवेदी, वन विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ रविंद्र सिंह कुशवाह एवं विजय सिंह कुसरे सहित काफी संख्या में आम से खास लोग मौजूद रहे। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं जोन प्रभारी रामचरण चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।
सिंधु स्टॉर्म, एनबीएमएफ सीनियर ने जीता खिताब
स्व. नरेंद्र सिंह बैस मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को संडे सिंघम बास्केटबॉल चैलेंजर स्पर्धा का 120वां आयोजन गल्र्स कॉलेज बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। प्रतियोगिता में सिंधु स्टॉर्म और एनबीएमएफ गल्र्स टीम के बीच शानदार मैच खेला गया, जिसमें एनबीएमएफ गल्र्स को सिंधु स्टॉर्म ने 11 के मुकाबले 12 अंक अर्जित करके कड़ी शिकस्त दी। पुरुष वर्ग का मैच एनबीएमएफ सीनियर और एनबीएमएफ स्टार्स के मध्य हुआ, जिसमें एनबीएमएफ सीनियर ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिजियोथेरेपिस्ट अंजलि यादव, विशेष अतिथि प्रो. रविंद्र नाफड़े, सोनी कॉलेज के डायरेक्टर मनोज सोनी, संस्था संगठन सचिव निरीक्षक प्रदीप वाल्मीकि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इसमें विजेता टीम के नर्बदा आहाके, चेतना रघुवंशी एवं उपविजेता टीम से प्रभा टंडेकर, आरती टेकाम, पुरुष वर्ग में पंकज दुबे, रॉकी लामा, हिमालय मालवी, संघर्ष सोनी शामिल रहे। संस्था द्वारा सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें मनोज सोनी, भोजराज कवडक़र, रविंद्र नाफड़े को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव मनीष कुशवाहा, सहसचिव सुनीता डोंगरे, कोषाध्यक्ष राजीव सतीजा, पूजा नामदेव, शेख हनीफ आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में आटर््स अकादमी का सराहनीय सहयोग रहा।
Published on:
21 May 2018, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.