चेन्नई

मुमुक्ष सुनीता का किया सम्मान

मुमुक्षु के भाई संदीप बोकडिय़ा ने मुमुक्षु का परिचय दिया
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 12:28 PM IST
Mumuk Sunita's Respect
मुमुक्ष सुनीता का किया सम्मान

मदुरै. तेरापंथ सभा के तम्त्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में जसोल निवासी जुठमल बोकडिय़ा की पुत्री मुमुक्षु सुनीता बोकडिय़ा का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। मुमुक्षु के भाई संदीप बोकडिय़ा ने मुमुक्षु का परिचय दिया। तेयुप अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, नीतिन दुदेडिय़ा, सरोज लोढा, मुमुक्षु के पिता, नीतेश कोठारी, तेयुप मंत्री धीरज दुगड़, महिला मंडल की मंत्री नयना पारख, पूर्व मंत्री दीपिका फुलफगर, सभा के मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला सहित सभा व तेयुप व महिला मंडल के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनों ने ने मुमुक्षु के प्रति मंगलकामना की। सभा व महिला मंडल की ओर से मुमुक्षु का शाल, माला व प्रतीक चिन्ह से स मान किया गया। मुमुक्षु ने आचार्य महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा व अन्य साध्वियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

शिविर में 247 मरीज लाभान्वित
तिरुपुर. आचार्य महाप्रज्ञ के 99वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद तिरुपुर द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं शारीरिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र चिकित्सा के लिए तिरुपुर आई फाउंडेशन एवं शारीरिक चिकित्सा के लिए रेवती अस्पताल के डॉक्टरों ने सहयोग प्रदान किया। मुख अतिथि के रूप में उपस्थित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तिरुपुर के अध्यक्ष भरत श्यामसुखा का बजरंग लाल कोठारी ने स्वागत किया। दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों का भी स मान किया गया। शिविर में कुल २४७ मरीज लाभान्वित हुए। जय सिंह कोठारी ने स्वागत किया एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। हेमंत जैन एवं विवेक सुराणा आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

लोक अदालतों में 1383 मामले निबटाए
कोय बत्तूर. तिरुपुर जिले में शनिवार को आयोजित लोक अदालतों में आपसी समझाइश से 1383 मामलों को निबटा दिया गया। तिरुपुर में कुमारन रोड पर कै प कोर्टकी बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी। सुबह से ही यहां पक्षकारों का आना शुरु होगा।समझौता कर मामला निबटाने में लोगों ने आगे बढ़ कर सहयोग किया। पक्षकारों को समझाया गया कि सालों तक मुकदमेबाजी में पैसा और समय बर्बाद करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। जिला न्यायालय ने भी लोकअदालतों के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं ली थी। जिला मु यालय सहित उदुमलपेट धारापुरम ,कांगेयम सहित अन्य कस्बों में लोक अदालतों का आयोजन किया गया।तिरुपुर में अविनाशी निवासी 108 वर्षीय करुणैयामल को सड़क हादसे में बेटे की मौत पर बीमा क पनी से 10 लाख का मुआवजा दिलाया गया।

Published on: