11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आए लोग, रोपे 670 पौधे

रविवार को विभिन्न समाजसेवी संस्था और सोसाइटियों ने पौधरोपण किया। 12 जगह 670 से ज्यादा पौधे पौधे गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:25 AM IST

tree planting

पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आए लोग, रोपे 670 पौधे

भोपाल। पर्यावरण सुरक्षा के लिए रविवार को विभिन्न समाजसेवी संस्था और सोसाइटियों ने पौधरोपण किया। 12 जगह 670 से ज्यादा पौधे पौधे गए। पौधरोपण के बाद सुरक्षा का संकल्प लिया गया। नीम, आम, पीपल, बरगद, सागौन, जामुन और बादाम आदि फलदार पेड़ों के पौधेरोपे गए हैं।

कंकाली धाम पर किया गया पौधरोपण
भेल. कंकाली माता मंदिर पर रविवार को एक्स सर्विसमेन ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रिका भोपाल के सर्कुलेशन डीजीएम वीपीएस भदौरिया ने शिरकत की। यहां पर नीम, आम, पीपल, बरगद और जामुन के 300 से ज्यादा पौधे रोपे गए।

जानकारी देते हुए मिलन भदौरिया ने बताया कि पौधरोपण का कार्यक्रम ह्यूमन फस्ट सोसाइटी द्वारा किया गया। पौधरोपण में एक्स सर्विसमेन परिवारों के साथ शामिल हुए। पौधरोपण में नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प के जिला संयोजक दीपेश शर्मा, सह संयोजक केयूर मिश्र, महावीर सिंह भदौरिया आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कलाम हाउस ने दस जगह पौधे 300 पौधे
पर्यावरण सुरक्षा के लिए कलाम हाउस द्वारा 'ग्रीन भोपालÓ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में 'सब के प्रयास जरा जरा - भोपाल हो हरा-भराÓ थीम के साथ तीन सौ जगह पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्र और अनुपम शर्मा ने बताया कि रविवार को होशंगाबाद रोड क्षेत्र के मिसरोद, अंबेडकर पार्क बागमुगालिया, नई बस्ती बागमुगालिया, रामेश्वरम कॉलोनी, राजाभोज आर्केड, अमराई काली मंदिर और बरखेड़ा पठार कुल 10 जगह तीन 300 से ज्यादा पौधे रोपकर एक हजार से अधिक लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।

पौधरोपण सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर दोपहर बाद तक चला। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगस्त महीने अंत तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। रविवार को पौधरोपण में राघवेन्द्र गौतम, नारायण सिंह परमार, संजय वर्मा, प्रवीण शिंदे, विनोद भटकर, पुष्पराज चौहान, ताहिर अली, भोपा पांडे, सुनील व्यास, गोपाल पाटीदार, मुकेश मालवीय, सुनील व्यास, जगदीश राजपूत, आशीष बैरागी आदि शामिल हुए।

तीसरे चरण में रोपे फलदार वृक्ष के 70 पौधे
कटारा. बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के नेतृत्व में रविवार को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान फलदार पेड़ों के करीब 70 पौधे रोपे गए। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पौधरोपण का यह तीसरा चरण है। इससे पहले चरण में पौधरोपण किया जा चुका है। पौधरोपण एक्सटेंशन कॉलोनी मार्केट से कटारा हिल्स पुलिस चौकी तक मुख्य सड़क के किनारे किया गया।

पौधरोपण में पुलिस की एआईजी सारिका शुक्ला, उपायुक्त अजय शुक्ला, पूर्व उपायुक्त श्रम विभाग आरपी पांडे, रमाशंकर मिश्रा, एलएस रघुवंशी, मनोहर लाल ढोके, राजेश राजपूत, गोविंद सोनगरा, राजकुमार यादव, मुन्नालाल कुशवाह, रविशंकर मालवीय, चंद्रभान कावडकर, सत्य नारायण मालवीय, मधुर शुक्ला, डॉ.आलम, वीएन यादव, आरबी सिंह, विजय रजक, घनश्याम मिश्रा, विनीत गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, नीतेश पाठक, बीएल गुप्ता, हरगोविंद मोरे, मुकेश बेन, दीपक मालवीय, चंद्रमोहन भारती, अजय पूर्णिमा यादव, नीलम तिवारी, कौशल्या खंखरियाल आदि उपस्थित थे।