चेन्नई

तमिलनाडु को लोकसभा सीट की संख्या में संभावित कमी का सामना करना पड़ रहा है: स्टालिन

Tamilnadu CM Stalin
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2025, 6:22 PM IST
Tamilnadu CM Stalin

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि राज्य संसदीय सीटों में संभावित कमी की स्थिति का सामना कर रहा है, क्योंकि उसने परिवार नियोजन कार्यक्रम लागू किया है। स्टालिन ने पहले भी इस विषय पर बात करते हुए कहा था कि लोकसभा परिसीमन की कवायद लोगों को 16 बच्चों के पालन-पोषण के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकती है, जो 16 (तरह की संपत्ति) से संबंधित एक तमिल कहावत का संदर्भ है।

उन्होंने 16 प्रकार की संपत्ति से संबंधित एक तमिल कहावत का हवाला दिया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अपने बच्चों के तमिल नाम रखने चाहिए। रविवार को अपने कोलत्तूर निर्वाचन क्षेत्र में एक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के विवाह समारोह में स्टालिन ने नवविवाहितों से अपने बच्चों के तमिल नाम रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अभियान बच्चों की संख्या पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक सुनियोजित परिवार की आवश्यकता को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्योंकि हमने इसका लगातार उचित तरीके से पालन किया, इसलिए परिसीमन प्रक्रिया के तहत संसदीय सीटों की संख्या कम करने की स्थिति पैदा हुई है। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीट हैं और यह राज्य परिसीमन के बाद इस संख्या में किसी भी तरह की कमी का विरोध कर रहा है।

Updated on:
23 Feb 2025, 6:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार नीम के पेड़ से टकराई, 8 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

थिरुपरनकुंड्रम में दीप जलाने के आदेश पर तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर फिर विचार करने की मांग

तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट करेगा अज्ञात भक्त, 160 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक चढ़ावा

सुप्रीम कोर्ट के कार्तिगई दीपम फैसले का BJP ने किया स्वागत, सौंदरराजन बोलीं- ‘कानूनी प्रक्रिया से निकलेगा समाधान’