चेन्नई

‘हम ईलम तमिलों के समर्थन में थे, LTTE से कोई संबंध नहीं था’, सोनिया गांधी की किताब पर DMK नेता TKS एलंगोवन

TKS Elangovan: DMK नेता TKS एलंगोवन ने सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love में DMK और LTTE से जुड़े संदर्भों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि DMK का LTTE से कोई संबंध नहीं था और पार्टी केवल ईलम तमिलों के मानवाधिकारों के समर्थन में थी।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 7:06 PM IST
TKS Elangovan
सोनिया गांधी की किताब पर DMK नेता TKS एलंगोवन का जवाब, फोटो सोर्स- ANI

Sonia Gandhi Memoir: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love में DMK के साथ गठबंधन को लेकर किए गए उल्लेख पर पार्टी के प्रवक्ता TKS एलंगोवन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि DMK का लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) से कोई संबंध नहीं था और पार्टी केवल श्रीलंका के ईलम तमिलों के अधिकारों के समर्थन में थी।

एलंगोवन ने कहा कि श्रीलंका में तमिलों के साथ कथित तौर पर दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जा रहा था। इसी वजह से DMK ने उनके लिए अलग मातृभूमि की मांग का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा मानवाधिकारों से जुड़ा था और इसे LTTE से DMK के संबंध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 'हमारा LTTE से कोई संबंध नहीं था। हम ईलम तमिलों का समर्थन कर रहे थे। हमने TESO (Tamil Eelam Supporters Organisation) का सम्मेलन भी आयोजित किया था। हम चाहते थे कि तमिलों का अपना देश हो, क्योंकि उनके साथ भेदभाव किया जाता था और उन्हें दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह रखा जाता था। यह मानवाधिकारों का सवाल था, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

‘LTTE हथियारों के जरिए लड़ रहा था, हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते थे’

DMK नेता ने ईलम तमिलों के मुद्दे का समर्थन करने और LTTE के सशस्त्र संघर्ष के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से चाहती थी। उन्होंने कहा कि DMK की इच्छा थी कि भारत सरकार के समर्थन से इस मुद्दे को सुलझाया जाए।

एलंगोवन ने कहा कि 'LTTE इसके लिए लड़ रहा था, लेकिन हम ईलम तमिलों के मुद्दे का समर्थन कर रहे थे। अगर दो लोग एक ही मुद्दे का समर्थन करते हैं और एक उसे जबरदस्ती हासिल करने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा शांतिपूर्ण तरीके से, तो इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों साथ थे।' उन्होंने कहा कि DMK नक्सलियों या चरमपंथियों की तरह नहीं थी और पार्टी चाहती थी कि यह मामला भारत सरकार के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझे।

सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की हत्या के बाद DMK से गठबंधन पर लिखा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद DMK के साथ गठबंधन को लेकर अपने मन में चल रहे द्वंद्व का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि LTTE से DMK के कथित संबंधों को लेकर उनके मन में राजीव गांधी की हत्या की दर्दनाक यादें ताजा हो जाती थीं।

सोनिया गांधी ने संस्मरण में लिखा कि वह खुद से सवाल करती थीं कि अगर वह DMK के साथ हाथ मिलाती हैं तो क्या यह राजीव गांधी के साथ विश्वासघात होगा। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी विचार किया कि अगर BJP के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने के लिए गठबंधन जरूरी होता, तो शायद राजीव गांधी भी इसका समर्थन करते। उन्होंने यह भी बताया कि DMK प्रमुख एम. करुणानिधि से गठबंधन को लेकर पहली बार फोन पर बातचीत शुरू करने से पहले वह काफी घबराई हुई थीं।

Updated on:
11 Nov 2026, 7:06 PM IST
Published on: