छतरपुर

आफत की बारिश : लहचूरा डैम के 12 गेट खुले, 4 गांवों में घुसा पानी

-लहचूरा डैम के 12 गेट खुले-डैम से सटे 4 गांवों में घुसा पानी-बान सुजारा बांध से छोड़ा गया पानी-हरपालपुर के आसपास के गांवों के खेत जलमग्न हुए
2 min read
News
आफत की बारिश : लहचूरा डैम के 12 गेट खुले, 4 गांवों में घुसा पानी

छतरपुर. पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। धसान नदी में पानी बढऩे पर प्रशासन ने नदी किनारे गांवो में अलर्ट जारी किया हैं। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही हैं। वहीं, नदी किनारे बसे हरपालपुर क्षेत्र के सरसेड़, चपरन, लहदरा, मड़ोरी गांव के खेतों में पानी भर गया है। फसल पानी में डूब गई है और खेत तालाब जैसे नजर आने लगे हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों की खरीफ की फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

7 मीटर तक खोले गेट

लहचूरा डैम में धसान नदी का पानी आने से फुल लेवल तक पानी भर गया है। जिस कारण सिंचाई विभाग महोबा के अधिकारियों ने डैम के 17 में 12 फाटक 7 मीटर तक खोलकर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनोद खरे ने बताया अभी डैम में जलस्तर खतरे के निशान से 8 फीट है, जिससे डरने की कोई बात नहीं।बांध में पानी की मात्रा बढऩे की निगरानी करते हुए पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।


चपरन पहुंच मार्ग बंद

धसान नदी में पानी छोड़े जाने से चपरन गांव पहुंच मार्ग स्थित खजबा पुल पर रविवार रात पानी आ गया। जिससे गांव का संपर्क कट गया है। ग्रामीण केवल रेलवे लाइन के पुल से हरपालपुर आ पा रहे हैं। नदी किनारे के गांव में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी के आस-पास न जाने की सलाह दी गई है। वहीं धसान नदी का पानी चपरन गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत है। धसान नदी में जलस्तर बढ़ते देख चपरन, मडोरी गांवो में प्रशासन ने पहले से अलर्ट जारी किया है, यदि धसान नदी का जलस्तर बढ़ता हैं तो लोग पुराने चपरन गांव को छोड़ कर नए चपरन गांव में शरण ले।

Published on:
22 Aug 2022 06:20 pm
Also Read
View All
Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

बेटी की शादी के खिलाफ था पिता, प्रेमी को खेत पर बुलाया और कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की उम्मीदों पर फिरा पानी: तैनाती के बाद भी छतरपुर नहीं आ रहे डॉक्टर, सूने पड़े हैं ग्रामीण अस्पताल

देश में नंबर-1 बना खजुराहो एयरपोर्ट, ग्राहक संतुष्टि में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे

खजुराहो एयरपोर्ट बना नंबर-1, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे